
कभी अमीरी और शोहरत के लिए मशहूर... दस साल में वेनेजुएला कैसे हो गया वीरान
AajTak
दक्षिण अमेरिका का सबसे अमीर देश रहा वेनेजुएला आज एक खाली होता देश बन गया है. पिछले दशक में लाखों लोग यहां से पलायन कर चुके हैं. आर्थिक तबाही और राजनीतिक अस्थिरता ने इसे ऐसा खोखला कर दिया है कि अब नक्शे पर केवल भीड़ दिखती है, वे लोग नहीं जो इसे छोड़कर जा चुके हैं.
वेनेजुएला में आर्थिक पतन और बढ़ती महंगाई के कारण लाखों नागरिक पलायन कर रहे हैं, जिससे अंदरूनी इलाके खाली हो रहे हैं. डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक जैसे कुशल युवा बेहतर भविष्य की तलाश में देश छोड़ रहे हैं. राजनीतिक तनाव ने पलायन की नई लहर को बढ़ावा दिया है, जिससे सार्वजनिक सेवाएं कमजोर हो रही हैं. राजधानी काराकास और उत्तरी तट पर आबादी बनी हुई है, लेकिन देश की स्थिरता खतरे में है.
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली नजर वेनेजुएला की जनसंख्या का काफी घनी नजर आती है, लेकिन अंदर के इलाके पूरी तरह से खाली पड़े हैं. क्योंकि आर्थिक पतन और महंगाई की वजह से लोगों का जीवन जीना नामुमकिन होने हो रहा है और इस वजह से लाखों नागरिक पलायन कर रहे हैं.
खाली हो रहे हैं अंदरूनी इलाके रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी तट और राजधानी काराकास में लोगों की घनी आबादी है, लेकिन अंदरूनी इलाके खाली हो रहे हैं. डॉक्टरों और इंजीनियरों जैसे कुशल युवाओं ने बेहतर भविष्य के लिए देश छोड़ दिया है. वहीं, राजनीतिक तनाव ने अब पलायन की नई लहर का डर पैदा कर दिया है.
कैसे तबाह हुआ वेनेजुएला वेनेजुएला कभी अपने तेल भंडार की बदौलत बेहद समृद्ध हुआ करता था. तेल की कमाई से सरकार ने शहरों में शानदार बुनियादी ढांचा तैयार किया था, लेकिन अचानक पूरी अर्थव्यवस्था ढह गई और कीमतें नियंत्रण से बाहर हो गईं. बढ़ती महंगाई से पैसों का कोई महत्व नहीं बचा और रोजमर्रा की जिंदगी बेहद नाजुक हो गई. नक्शे पर आज भी काराकास और मराकाइबो जैसे शहर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. हालांकि, एक दशक में लाखों नागरिक स्थिरता और बेहतर जिंदगी की तलाश में पलायन कर चुके हैं.
खोखले होते जा रहे हैं शहर बताया जा रहा है कि देश छोड़ने वालों में ज्यादातर डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक जैसे युवा और कुशल लोग शामिल हैं. इनके जाने से अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक सेवाएं पूरी तरह खोखली हो गई हैं. शहरों आज भी भीड़ भाड़ है, लेकिन उनकी बुनियादी ताकत खत्म हो चुकी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वेनेजुएला अभी-भी लैटिन अमेरिका के सबसे शहरीकृत देशों में से एक है. जब वहां बिजली गुल होती है या पानी की सप्लाई रुकती है तो लाखों लोग एक साथ इस भारी दबाव और अभाव को महसूस करते हैं.
मौजूदा तनाव में बढ़ाई अनिश्चितता वहीं, मौजूदा राजनीतिक तनाव और सत्ता को लेकर ताजा विवादों ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है. इन परिस्थितियों ने लोगों के मन में देश छोड़ने का डर पैदा कर दिया है जो सीमाएं कभी निराशा में पार की गई थीं, वे अब फिर से व्यस्त होने लगी हैं. वेनेजुएला आज उपस्थिति और अनुपस्थिति के बीच झूल रहा है. लोग उन शहरों में सिमटे हुए हैं, जिन्हें कभी खुशहाली के लिए बनाया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






