
अपुन ही भगवान है... डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया 'परवाह नहीं किसी इंटरनेशनल लॉ की'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई के बाद ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दी है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों को चुनौती दी और कहा कि उनकी शक्तियों को केवल एक ही व्यक्ति रोक सकता है और वो व्यक्ति ट्रंप खुद हैं.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी समेत आधी रात बेडरूम से उठवा लेना, फिर ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी देना...ईरानी शासन को बार-बार हस्तक्षेप की चेतावनी देना, मैक्सिको, कोलंबिया को डराना...ये सब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही कर सकते हैं. ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में पूरी दुनिया इधर से उधर कर रखी है और अब उन्होंने साफ सिग्नल भी दे दिया है कि 'अपुन ही भगवान है'.
ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की है और अब कह भी रहे हैं कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने कहा है कि उनकी शक्तियों पर केवल एक ही व्यक्ति रोक लगा सकता है और वो व्यक्ति ट्रंप खुद हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक नए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और इस पद के साथ आने वाली ताकत को एक चीज रोक सकती है, 'मेरी अपनी नैतिकता, मेरा अपना दिमाग. यही एक चीज है जो मुझे रोक सकती है.'
लेकिन ट्रंप ने साथ ही कहा कि, 'मैं लोगों को नुकसान पहुंचाने की नहीं सोच रहा हूं.'
अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने माना कि उनकी सरकार को ऐसा करना चाहिए, लेकिन फिर ट्रंप ने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अंतरराष्ट्रीय कानून को कैसे परिभाषित करते हैं.'
ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब उनका प्रशासन ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है. इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ग्रीनलैंड के स्वामित्व के महत्व पर भी जोर दिया.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







