
जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से की मुलाकात, दोनों में क्या बात हुई?
AajTak
फ्रांस पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित किया था.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इससे पहले जयशंकर ने फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को भी संबोधित किया था.
मैक्रों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने X पर लिखा, 'आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मिलकर खुशी हुई और पीएम नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाईं. समकालीन वैश्विक विकास पर उनके दृष्टिकोण और हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए सकारात्मक भावनाओं की गहरी सराहना करता हूं.'
इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन की जानकारी साझा की थी. उन्होंने लिखा, 'आज पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैंने व्यापार, वित्त, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, संसाधन और कनेक्टिविटी से होने वाले मौजूदा वैश्विक बदलावों पर जोर दिया. सोच में बदलाव एक अहम फैक्टर रहा है. साथ ही, बहु-ध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी के महत्व पर भी बात की.'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों अगले महीने भारत आएंगे. उन्होंने कहा कि वह भारत में होने वाली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे.
अगले महीने भारत आएंगे मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'पिछले साल हमने AI पर एक समिट की थी और पूरी दुनिया हमें देखने आई थी. हमारे साथ प्रधानमंत्री मोदी भी थे. अगले महीने, मैं इन कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए भारत जा रहा हूं. हमने भारत के साथ मिलकर एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट बनाया है जो मल्टीलेटरलिज्म के केंद्र में है, एक ऐसी चीज जो इनोवेशन में विश्वास करती है लेकिन साथ ही निष्पक्ष रेगुलेशन भी चाहती है.'

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







