
क्या खिचड़ी पक रही है... बांग्लादेश के वायुसेना चीफ ने आसिम मुनीर से क्यों की मुलाकात?
AajTak
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीबियां बढ़ती जा रहीं हैं. इस बीच बांग्लादेशी वायुसेना के चीफ हसन महमूद खान ने आसिम मुनीर से मुलाकात की है.
बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ है, तब से ही उसकी भारत से दूरी और पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ती जा रहीं हैं. इस बीच खबर है कि बांग्लादेशी वायुसेना के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने गुरुवार को पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की.
बांग्लादेशी सेना ने एक बयान में कहा कि रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में हुई बैठक के दौरान आपसी हित के मामलों, क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई.
इसमें कहा गया है, 'दोनों पक्षों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया.'
बैठक के दौरान बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल ने आसिम मुनीर की तारीफ की. बयान में बताया गया है कि बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में उनके योगदान को लेकर पाकिस्तानी सेना की तारीफ की. वहीं, मुनीर ने बांग्लादेश के साथ स्थायी रक्षा संबंध बनाने की बात कही है.
नौसेना चीफ से भी मुलाकात
आसिम मुनीर के अलावा हसन महमूद खान ने पाकिस्तानी नेवी के चीफ एडमिरल नवीद अशरफ से भी अलग से मुलाकात की. उन्होंने आपसी पेशेवर हित के मामलों, बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. बयान में कहा गया है कि हसन महमूद खान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







