
बांग्लादेश में अशांति के बीच श्रीलंका को भारत से उम्मीद, सांसद राजपक्षे ने कह दी बड़ी बात
AajTak
श्रीलंका के सांसद नामल राजपक्षे ने दक्षिण एशिया में राजनीतिक अस्थिरता और चरमपंथी खतरों के बीच भारत की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देशों को मिलकर काम करना होगा और भारत इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है.
पाकिस्तान और बांग्लादेश से तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारत को अपने एक पुराने पड़ोसी श्रीलंका से समर्थन मिला है. श्रीलंका के सांसद नामल राजपक्षे ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक अस्थिरता, जन आंदोलन और चरमपंथी खतरों के बीच भारत एक केंद्रीय भूमिका निभा सकता है. राजपक्षे का यह बयान हिंसा प्रभावित बांग्लादेश और नेपाल में होने वाले चुनावों से पहले आया है, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है.
पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नामल राजपक्षे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट कर दक्षिण एशिया में देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग की वकालत की है. उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में बार-बार हो रही राजनीतिक उथल-पुथल का जिक्र किया. बीते कुछ सालों में इन दोनों देशों में लोगों के आंदोलनों के चलते सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है.
राजपक्षे ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हाल के वैश्विक सुरक्षा घटनाक्रमों के बीच दक्षिण एशिया में मजबूत क्षेत्रीय सहयोग की तत्काल जरूरत बढ़ गई है. इस क्षेत्रीय सहयोग में भारत एक केंद्रीय भूमिका निभा सकता है. हाल के सालों में बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका ने राजनीतिक उथल-पुथल के दौर देखे हैं, जिनमें जन आंदोलन की वजह से सरकारें बदली हैं.'
नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश- तीनों देशों में एक समान पैटर्न देखने को मिला है. इसकी शुरुआत 2022 में श्रीलंका से हुई, जब आर्थिक संकट और घरेलू मुद्दों को लेकर जनता का गुस्सा भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गया और तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सत्ता छोड़नी पड़ी.
2024 में बांग्लादेश में नौकरियों के कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्र सड़क पर उतर आए. आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया और शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए. आखिरकार प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा और वो भागकर भारत में आ गईं. इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाई गई.
इसके अगले ही साल 2025 में नेपाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ जेन-जी का आंदोलन शुरू हुआ जो जल्द ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन में बदल गया. इस आंदोलन के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






