
पुतिन के दबाव के आगे झुका अमेरिका, जब्त तेल टैंकर से दो रूसी नागरिक रिहा
AajTak
अमेरिका और रूस के बीच एक पुराने खाली तेल टैंकर को लेकर तनाव बढ़ गया था. रूस ने टैंकर की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना तैनात की थी. अमेरिका ने आइसलैंड के पास अटलांटिक महासागर में जहाज पर कब्जा कर क्रू के सभी सदस्यों को रिहा कर लिया था.
अमेरिका और रूस के बीच एक जंग लगे पुराने खाली तेल टैंकर को लेकर तनाव बढ़ गया था. रूस ने टैंकर की सुरक्षा के लिए अपनी पनडुब्बी और नौसेना तैनात कर दी थी लेकिन फिर बुधवार को अमेरिका ने आइसलैंड के पास अटलांटिक महासागर में जहाज पर कब्जा कर लिया. रूस ने तेल टैंकर पर कब्जे की कड़ी निंदा की और जहाज पर सवार अपने क्रू की वापसी की मांग की थी. रूस के इस कड़े रुख पर अमेरिका ने तेजी दिखाते हुए उसके दो क्रू मेंबरों को रिहा कर दिया है.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पुष्टि की कि रूस के कहने पर अमेरिका ने रूसी क्रू सदस्यों को रिहा किया है.
जखारोवा ने कहा, 'हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और अमेरिकी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.'
रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने भी टेलीग्राम पर जानकारी दी कि डोनाल्ड ट्रंप ने मरीनेरा टैंकर पर सवार 'सभी रूसियों' को रिहा करने का फैसला किया.
Bella 1, जिसे मैरिनेरा के नाम से भी जाना जाता है, अमेरिका की तरफ से प्रतिबंधित जहाज है. अमेरिका ने 2024 में इस जहाज पर बैन लगाया था. उसका कहना है कि यह जहाज उन 'शैडो फ्लीट' टैंकरों का हिस्सा था जो अवैध ईरानी तेल की ढुलाई में लगे थे.
जहाज पिछले महीने तेल लेने के लिए वेनेजुएला की तरफ रवाना हुआ था, तभी अमेरिकी कोस्ट गार्ड इसके पीछे लग गए और इसे जब्त करने की कोशिश करने लगे. तब जहाज पर गुयाना का झंडा लगा था. अमेरिकी कोस्ट गार्ड को देख जहाज अटलांटिक महासागर की ओर मुड़ गया और उन्हें चकमा देने के लिए जहाज के किनारे रूसी झंडा पेंट कर दिया.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







