
पहले धमकी और अब कैश बांटने का प्लान... ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की 'साम-दाम-दंड-भेद' वाली चाल क्या है?
AajTak
ग्रीनलैंड पर कंट्रोल करने की ख्वाहिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब वहां के लोगों के लिए कैश स्कीम लेकर आ सकते हैं. इसे लेकर एक मीटिंग में चर्चा हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की चाहत बढ़ती ही जा रही है. पहले तो उन्होंने इस पर कब्जा करने की धमकी दी लेकिन जब इससे बात बनती नहीं दिखी तो वो एक नया प्लान लेकर आए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि ट्रंप ने ग्रीनलैंड के लोगों को सीधे कैश बांटने की संभावना पर चर्चा की है, ताकि उन्हें डेनमार्क से अलग होने के लिए मनाया जा सके.
ट्रंप ने अपने सहयोगियों और व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों से ग्रीनलैंड को लेकर यह बैठक तब की है, जब उन्होंने हाल ही में कहा था कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल होना चाहिए, क्योंकि डेनमार्क उसे संभाल नहीं पा रहा है.
हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने ग्रीनलैंड और डेनमार्क के साथ-साथ यूरोपीय नेताओं को नाराज कर दिया था. ट्रंप के बयान के बाद कई यूरोपीय नेताओं ने एक साझा बयान जारी कर कहा था कि ग्रीनलैंड वहां के लोगों का है और ग्रीनलैंड और डेनमार्क के बारे में कोई भी फैसला लेने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ ग्रीनलैंड और डेनमार्क के पास है.
क्या करने जा रहे हैं ट्रंप?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने ग्रीनलैंड के लोगों को एकमुश्त पेमेंट देने पर चर्चा की है, ताकि उन्हें डेनमार्क से अलग होने और अमेरिका के साथ ज्यादा जुड़ाव रखने के लिए मनाया जा सके.
मामले से जुड़े दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि बातचीत के दौरान डेनमार्क में हर व्यक्ति को 10 हजार से लेकर एक लाख डॉलर तक का कैश देने का जिक्र किया गया था. हालांकि, अब तक कोई फाइनल प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







