
खामेनेई के 'दुश्मन' को ट्रंप ने घर बुलाया, लिखी जा रही ईरान में 'मुल्ला शासन' के खात्मे की स्क्रिप्ट?
AajTak
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी अगले सप्ताह फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो का दौरा करेंगे. उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं. ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए ईरान की सरकार को कड़ी चेतावनी दी है.
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निजी आवास मार-ए-लागो का दौरा करने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पहलवी वहां 'जेरूसलम प्रेयर ब्रेकफास्ट' में भी शामिल होंगे. हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इस दौरान उनकी ट्रंप से मुलाकात होगी या नहीं. यह संभावित दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं और व्हाइट हाउस से प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयानबाजी बढ़ी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से प्रदर्शनकारियों का समर्थन जताते हुए अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामिक ईरानी शासन को कड़ी चेतावनी दी. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'मैंने उन्हें बता दिया है कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, जैसा कि वे अपने दंगों में करते हैं... तो हम उन्हें बहुत जोरदार जवाब देंगे.' ट्रंप ने पिछले महीने भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाएंगे तो परिणाम भुगतने होंगे. जब ट्रंप से प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सभी मौतें सीधे सुरक्षा बलों की कार्रवाई का नतीजा नहीं थीं.
ट्रंप के मुताबिक, कुछ लोगों की मौत भगदड़ जैसी घटनाओं में भी हुई है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरानी नेतृत्व को बहुत सख्त शब्दों में चेतावनी दी जा चुकी है और अगर हिंसा जारी रही तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इस बीच, ईरान की राजधानी तेहरान से लेकर प्रांतीय शहरों तक सड़कों पर भारी संख्या में लोग उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी लोकतांत्रिक सुधारों और दशकों से चली आ रही सख्त इस्लामिक शासन व्यवस्था के अंत की मांग कर रहे हैं, जिसे वे 'मुल्ला शासन' कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की उमड़ती भीड़ दिखाई दे रही है और शासन-विरोधी नारे साफ सुने जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका से लड़ने के लिए कितना तैयार है ईरान... उसके पास कौन-कौन से हैं हथियार
इस्लामी शासन के खिलाफ आक्रोश
ईरान में प्रदर्शनकारी खामेनेई के खिलाफ 'तानाशाह मुर्दाबाद', 'मुल्लाओं को छोड़ना होगा देश' जैसे नारे लगा रहे हैं. वहीं रजा पहलवी के समर्थन में 'शाह जिंदाबाज' के नारे लग रहे हैं. ईरान से गुरुवार को सामने आए एक वीडियो में आग की लपटों के बीच नारेबाजी करते लोग दिखाई दिए, जो हालात की गंभीरता को दर्शाता है. ये प्रदर्शन हाल के वर्षों में ईरान के सबसे बड़े सरकार-विरोधी आंदोलनों में से एक माने जा रहे हैं, जिनमें छात्र, मजदूर और महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. दूसरी ओर, ईरानी सरकार ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है, इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई है और प्रदर्शनकारियों को 'कड़े अंजाम भुगतने' की चेतावनी दी है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







