
अमेरिका की इस रोड का नाम अब 'खालिदा जिया स्ट्रीट', मुस्लिम बहुल शहर ने लिया फैसला
AajTak
अमेरिका के मिशिगन राज्य के हैमट्राम्क शहर में एक सड़क का नाम बदलकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नाम पर रखा गया है. ‘कारपेंटर स्ट्रीट’ अब ‘खालिदा जिया स्ट्रीट’ कहलाएगी. यह शहर अमेरिका का पहला मुस्लिम बहुल शहर है और यहां पूरी तरह मुस्लिम सिटी काउंसिल भी है.
अमेरिका के मिशिगन राज्य के शहर हैमट्राम्क में एक सड़क का नाम बदलकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नाम पर रखा गया है. पहले इस सड़क का नाम 'कारपेंटर स्ट्रीट' था, जिसे अब 'खालिदा जिया स्ट्रीट' कहा जाएगा. बांग्लादेशी अखबार Desh Rupantor की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला खालिदा जिया के सम्मान में लिया गया है, जो तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थीं.
2013 में हैमट्राम्क बना मुस्लिम बहुल शहर
हैमट्राम्क अमेरिका का पहला ऐसा शहर है, जहां आबादी पूरी तरह मुस्लिम बहुल है. यही नहीं, यह अमेरिका का पहला शहर भी है, जहां सिटी काउंसिल पूरी तरह मुस्लिम सदस्यों की है. साल 2013 में हैमट्राम्क मुस्लिम बहुल शहर बना था. इसके बाद 2015 में यहां मुस्लिम बहुल नगर परिषद बनी और 2022 में यह शहर पूरी तरह मुस्लिम सिटी काउंसिल वाला अमेरिका का पहला शहर बन गया.
शिकागो में है जियाउर रहमान रोड
रिपोर्ट के मुताबिक जोसेफ कैंपाउ और कोनॉल्ट स्ट्रीट के बीच सड़क के एक हिस्से का नाम खालिदा जिया के नाम पर रखने का प्रस्ताव हाल ही में सिटी काउंसिल ने मंजूर किया. मौजूदा सिटी काउंसिल में बांग्लादेशी मूल के चार सदस्य हैं, जिनकी सक्रिय भूमिका से यह फैसला संभव हो सका.
खालिदा जिया का 30 दिसंबर को ढाका के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनकी उम्र 80 साल थी. इससे पहले अमेरिका के शिकागो शहर में एक सड़क का नाम खालिदा जिया के पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के नाम पर रखा गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






