
US ने जिस टैंकर को किया जब्त, उसमें तीन भारतीय भी... मॉस्को ने परमाणु हमले की दी धमकी
AajTak
अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक में रूस के झंडे वाले तेल टैंकर 'मैरिनेर' को जब्त कर लिया है. इस जहाज पर सवार 28 चालक दल के सदस्यों में 3 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. इस कार्रवाई से रूस और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है और मॉस्को ने इसे समुद्री डकैती करार दिया है.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बुधवार को उत्तर अटलाटिंक महासागर में वेनेजुएला से जुड़े रूसी फ्लैग वाले टैंकर मरिनेर को जब्त कर लिया. इस जहाज पर सवार 28 क्रू सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक शामिल हैं. अब मॉस्को ने अमेरिका से जहाज पर मौजूद क्रू मेंबर के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार करने की मांग की है. वहीं, एक रूसी नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारी सैन्य नीति परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भी मंजूरी देती है.
रसिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को ने बुधवार को वाशिंगटन से सभी क्रू सदस्यों के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार की मांग की है और विदेशी नागरिकों को जल्द रिहा करने की अपील की है.
तीन भारतीय भी हिरासत में अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका द्वारा जब्त किए गए टैंकर का पहले 'बेला वन' नाम था. इस टैंकर पर 28 क्रू सदस्य थे, जिसमें 17 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई, 3 भारतीय और 2 रूसी नागरिक शामिल हैं. इन सभी को अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. भारतीय क्रू सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल अमेरिकी अधिकारी जहाज के मालिकाना हक की जांच कर रहे हैं जो समुद्री और प्रतिबंध कानूनों से जुड़ी है.
US कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन को दिया अंजाम अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन को अमेरिकी कोस्टगार्ड और सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया, जिसमें ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने अहम रोल निभाया. इस मिशन को ब्रिटिश एयरबेस से शुरू किया गया और रॉयल एयर फोर्स के सर्विलांस विमानों ने आइसलैंड और ब्रिटेन के बीच जलक्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन को ब्रिटेन के सहयोग से हफ्तों तक जहाज का पीछा करने के बाद अंजाम दिया गया है.
परमाणु हथियार के इस्तेमाल की चेतावनी
उधर, जैसी ही इस घटना की जानकारी रूस को मिली तो मॉस्को ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, रूसी संसद के वरिष्ठ सदस्य अलेक्सी ज़ुरावलेव ने इस कार्रवाई को खुली समुद्री डकैती करार दिया. उन्होंने कहा कि रूसी झंडे वाले जहाज पर कब्जा करना रूसी क्षेत्र पर हमले के समान है. उन्होंने चेतावनी दी है कि इसका जवाब कठोर और त्वरित होना चाहिए. रूस के परिवहन मंत्रालय का कहना है कि किसी भी देश को दूसरे देश के अधिकार क्षेत्र में पंजीकृत जहाजों के खिलाफ बल इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने परमाणु हथियार के इस्तेमाल की चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सैन्य नीति ऐसी स्थिति में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भी अनुमति देती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






