
27 प्रांत, 280 जगहों पर प्रोटेस्ट, इंटरनेट बंद... ईरान में कितने बड़े हैं खामेनेई विरोधी प्रदर्शन? आंकड़ों में देखें
AajTak
ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया है. सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अगुवाई वाली इस्लामिक सरकार को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कई शहरों में फैल गए. तेहरान के पश्चिम में कराज के पास गाड़ियों में आग लगा दी गई. बाद में ईरानी मीडिया में ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें गोलियों की आवाज़ के बाद प्रदर्शनकारी भागते हुए दिखे.
ईरान में जो विरोध प्रदर्शन पहले छिटपुट तौर पर शुरू हुए थे, अब वे तेजी से हिंसक रूप लेते जा रहे हैं. राजधानी तेहरान से शुरू होकर ये प्रदर्शन अब देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक फैल चुके हैं. आठ जनवरी तक ईरान के 27 प्रांतों में कम से कम 156 प्रदर्शन घटनाएं दर्ज की गईं. ये संख्या एक दिन पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी है और हालात थमते नहीं दिख रहे.
महसा अमीनी की मौत के बाद 2022 में हुए आंदोलन के बाद यह ईरान का सबसे बड़ा और हिंसक विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है. 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत ने तब पूरे देश में महीनों तक सरकार विरोधी आंदोलन खड़ा कर दिया था.
तो सवाल है इस बार आंदोलन कितना बड़ा है? विज़ुअल वेरिफिकेशन और ओपन-सोर्स डेटा के जरिए इंडिया टुडे ने ईरान में फैलते विरोध प्रदर्शनों की रफ्तार और दायरा मैप किया है. इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार (ISW) के डेटा के मुताबिक, 1 जनवरी से 8 जनवरी के बीच प्रदर्शन तेजी से बढ़े हैं.
गुरुवार को हालात और बिगड़ गए, जब ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद कर दिया गया. सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अगुवाई वाली इस्लामिक सरकार को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कई शहरों में फैल गए.
तेहरान के पश्चिम में कराज के पास गाड़ियों में आग लगा दी गई. बाद में ईरानी मीडिया में ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें गोलियों की आवाज के बाद प्रदर्शनकारी भागते हुए दिखे.
कर्मान प्रांत के आजादी स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक पूर्व अधिकारी की मूर्ति को आग के हवाले कर दिया. ये अधिकारी सरकार समर्थकों के बीच हीरो माना जाता है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







