
ट्रंप के धमकी के बीच पोलैंड ने किया भारत का समर्थन, क्या टलेगा 500% टैरिफ का खतरा?
AajTak
अमेरिका की तरफ से 500 फीसदी तक भारी टैरिफ की धमकी के बीच पोलैंड ने भारत का समर्थन किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात के बाद पोलैंड ने भारत द्वारा रूसी तेल आयात कम करने पर संतोष जताया है, जिससे भारत-अमेरिका रिश्तों में तनाव कम होने की उम्मीद है.
भारत और अमेरिका के बीच रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पोलैंड ने नई दिल्ली का समर्थन किया है. पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि वे भारत द्वारा रूसी तेल आयात में कटौती से संतुष्ट हैं, क्योंकि इससे रूस फंडिंग पर असर पड़ेगा जो इस युद्ध के वक्त में काफी अहम है. वाइमर ट्रायंगल समूह के साथ भारत की पहली मुलाकात के बाद पेरिस में बोलते हुए पोलैंड के विदेश मंत्री रादोसाव सिकोरस्की ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि भारत ने रूसी तेल आयात में कटौती शुरू कर दी है.
'भारत ने कम की रूस से तेल की खरीद' बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ खड़े होकर सिकोरस्की ने कहा, 'मैंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत ने रूस से तेल आयात कम कर दिया है, क्योंकि ये पुतिन की युद्ध मशीन की फंडिंग कम करता है.' उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं अगले हफ्ते भारत की यात्रा करूंगा तो हम इस पर और चर्चा करेंगे.'
ट्रंप ने दी चेतावनी सिकोरसी की ये टिप्पणियां नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच बिगड़ते संबंधों के मद्देनजर आई हैं. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है, इस कानून के तहत अमेरिका उन देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने सकता है जो रूस से तेल या यूरेनियम खरीदते हैं. इससे पहले ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के तौर पर भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था. इसके बाद अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने पर नाराजगी जताते हुए भारत के उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इससे कई भारतीय उत्पादों में टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था. रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि ट्रंप ने एक बैठक के बाद बिल को मंजूरी दे दी है, जिस पर अगले हफ्ते वोटिंग हो सकती है.
क्या बोले जयशंकर
वहीं, तनावपूर्ण माहौल के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर यूरोप के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पहली बार 'वाइमर ट्रायंगल' समूह (फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड) के साथ चर्चा की. जयशंकर ने कहा कि यूरोप वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण है और भारत के साथ इसके संबंधों में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इंटरनेशनल अर्थव्यवस्था और राजनीति में स्थिरता लाना चाहता है और यही कारण है कि मैं यहां आया हूं. जयशंकर ने पोलैंड के विदेश की प्रस्तावित भारत यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पोलिश विदेश मंत्री सिकोर्स्की अगले हफ्ते भारत की यात्रा करेंगे, जहां रूसी तेल और द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दे पर और भी विस्तार से बातचीत होने की संभावना है. जयशंकर ने वार्ता को संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट बताया, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ संबंधों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों के साथ संबंध भारत की सबसे बड़ी अप्रयुक्त क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं.
क्या कहते हैं आंकड़े ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत अपनी ऊर्जा रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है. नवंबर 2025 तक भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत तक थी जो अब गिरकर 25 प्रतिशत से नीचे आ गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल और एमआरपीएल जैसे प्रमुख रिफाइनर्स ने नए अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से रूसी तेल की खरीद फिलहाल रोक दी है. डेटा के अनुसार, रूसी तेल की दैनिक खरीद जो नवंबर में 130.5 मिलियन यूरो थी, वह जनवरी 2026 की शुरुआत में घटकर 72.9 मिलियन यूरो रह गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






