
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, ऑडियो में ली जिम्मेदारी... कनाडा से मुंबई तक फैला है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा क्यों? कैप्स कैफ़े पर क्यों चल रही हैं गोलियां? सलमान से नज़दीकी या फिर वजह कुछ और और? कनाडा में गोलीबारी, निशाने पर मुंबई अंडरवर्ल्ड? जानें पूरी कहानी.
Kapil Sharma Cafe Shooting Canada: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने करीब एक महीने पहले कनाडा में एक कैफे खोला था. कैप्स कैफे. लेकिन कैफे के खुलने के महज 6 दिन बाद ही वहां दीवार पर गोलियां चलनी शुरू हो गई. अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पहले शूटआउट के महज 28 दिन बाद कैप्स कैफे पर एक बार फिर से शूटर्स ने फायरिंग कर दी. इस बार भी कैफे की दीवारों पर गोलियां चली. दावा किया जा रहा है कि इस गोलीबारी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है. सलमान खान से नजदीकी की वजह से कपिल शर्मा इस गैंग के निशाने पर है.
4 जुलाई 2025 85 एवेन्यू एंड स्कॉट रोड, सरे, कनाडा यही वो तारीख थी, जब कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा ने सरे में अपना पहला कैफे खोला था. कैप्स कैफे. जब कैप्स कैफे को खुले हुए सिर्फ 6 दिन हुए थे. ठीक छठे दिन किसी वीडियो गेम की तरह कार में बैठ कर कुछ लोग एक शूटआउट शूट कर रहे थे. और जो शूटर शूटआउट कर रहा था, उसका निशाना कार के बाहर वही कैप्स कैफे की दीवारें थीं. शूटरों ने गोली चलाई. लाइव शूटआउट को कैमरे में कैद किया. और वहां से निकल गए. इस शूटआउट में हालांकि किसी को गोली नहीं लगी और ना ही शायद शूटरों का इरादा किसी को गोली मारने का था.
8 अगस्त 2025, कैप्स कैफे, 85 एवेन्यू एंड स्कॉट रोड, सरे, कनाडा पहले शूटआउट के ठीक 28 दिन बाद उसी कैप्स कैफे के बाहर फिर एक कार रुकती है. इस बार सुबह सुबह का वक्त था. कार के अंदर से फिर शूटआउट होता है. शूटआउट को फिर से रिकॉर्ड किया जा रहा था. कैप्स कैफे की दीवार एक बार फिर निशाने पर थी. छह गोलियां दीवारों पर दागने के बाद कार और शूटर दोनों मौके से निकल जाते हैं.
'जय श्री राम सत श्री अकाल. राम-राम सारे भाइयों को. आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे, सरे में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं. इसको हमने कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी, तो कार्रवाई करनी पड़ी. अब भी रिंग नहीं सुनेगी तो नेक्स्ट कार्रवाई जल्द ही मुंबई करेंगे. आरआईपी अंकित भादू शेरेवाला जितेंदर गोगी मान ग्रुप काला राणा आरजू बिश्नोई शुभम लोनकर हैरी बॉक्सर साहिल दुहान पेटवाद'
गोल्डी और हैरी का दावा जिस गोल्डी ढिल्लों ने कैप्स कैफे पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये बयान जारी किया, उसके सोशल मीडिया के डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर है. वो खुद भी लॉरेंस से जुड़ा होने का दावा करता है. पर बात यहीं खत्म नहीं हो जाती. इस बयान के कुछ देर बाद वो सोशल मीडिया पर हैरी बॉक्सर नाम का एक शख्स एक ऑडियो मैसेज जारी करता है. इस ऑडियो मैसेज में वो बाकायदा डिटेल में कैप्स कैफे पर गोली दागने की वजह बताता है.
लॉरेंस गैंग या कोई और? इस ऑडियो में धमकी भरी आवाज के साथ ये मैसेज भी साफ हो जाता है कि कपिल शर्मा के कैफै पर गोलियां इसलिए बरस रही है क्योंकि कपिल की सलमान से नजदीकियां हैं. सलमान खान अक्सर कपिल शर्मा के शो में नजर भी आते हैं. पर सवाल ये है कि क्या सिर्फ सलमान की नजदीकियों की वजह से कपिल शर्मा लॉरेंस गैंग के निशाने पर है? और क्या सचमुच कनाडा में कपिल के कैफे पर जो दो बार गोलियां चलीं, वो लॉरेंस के इशारे पर चली? या फिर लॉरेंस के नाम पर कोई और खेल कर रहा है?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







