
कंस्पिरेसी थ्योरी या हकीकत- क्या है डीप स्टेट, जिससे भारत समेत दुनियाभर की मजबूत सरकारों को खतरा?
AajTak
इन दिनों दुनिया के कई कोनों में लगातार एक टर्म सुनाई दे रहा है- डीप स्टेट. चुनावों से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार कहा कि डीप स्टेट उनके देश को खोखला कर रहा है. ये सरकार के बाहर रहती वो ताकतें हैं, जो बाहरी होकर भी उनके फैसले तक बदल सकने की ताकत रखती हैं. कई देश डीप स्टेट की साजिशों का शिकार होते रहे.
लगभग महीनेभर पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डीप स्टेट का जिक्र करते हुए कहा कि ये बेहद गंभीर मुद्दा है, जिससे देश के लोकतंत्र को खतरा है. कुछ समय पहले अमेरिका में भी नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डीप स्टेट को यूएस समेत दुनियाभर की डेमोक्रेसी के लिए बड़ा खतरा बताया. यहां तक कि ट्रंप पर हुए हमले में भी डीप स्टेट की भूमिका कही जा रही थी. क्या वाकई डीप स्टेट नाम की कोई चीज है, या यह सिर्फ एक कंस्पिरेसी थ्योरी है, जिसके नीचे सरकारें अपनी नाकामी छिपाती हैं?
डीप स्टेट को समझने के लिए हम साठ के दशक में जा सकते हैं. दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद अमेरिका और रूस (तब सोवियत संघ) सबसे बड़ी ताकत बन चुके थे, साथ ही एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन भी. शीत युद्ध जारी था. दोनों देश न्यूक्लियर वेपन बना रहे थे. सबको डर था कि बस एक चाल और दुनिया तबाह हो जाएगी.
क्यूबा नाम का छोटा सा देश रूस और अमेरिका के बीच फंसा हुआ था. अमेरिकी सीमा के करीब ये द्वीप देश वैसे रूस के साथ था. रूस उसे हथियार सप्लाई करने लगा, यहां तक कि न्यूक्लियर हथियार भी. यूएस को इसका कोई अंदाजा नहीं था, जब तक कि एक रोज उसके जासूसी जहाज ने इन तैयारियों की तस्वीर नहीं खींच ली. दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार कभी भी यूएस को खत्म कर सकते थे.
ये बात है अक्टूबर 1962 की, जिसे क्यूबन मिसाइल क्राइसिस कहा गया. तब जॉन एफ कैनेडी अमेरिकी राष्ट्रपति थे. सबको उम्मीद थी कि वे तुरंत ही क्यूबा पर हमले का आदेश देंगे लेकिन हुआ कुछ और ही. सूचना मिलने के साथ ही वे एक कॉकटेल पार्टी में चले गए.
जॉर्जटाउन में हुई इस पार्टी में तमाम ऐसे लोग थे, जो सीधे सरकार में न होकर भी सरकार चलाने या गिराने की पावर रखते थे. वॉशिंगटन की सारी ताकत इसी कॉकटेल पार्टी में जमा थी. यही था डीप स्टेट. यहां सलाह-मश्वरा हुआ और सीक्रेट पावर ने सारा खेल बदल दिया. सीआईए ने कैनेडी को सोवियत योजनाओं और सैन्य तैयारियों के बारे में लगातार अपडेट किया.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








