
ऐसी किस्मत! ट्रेन, बस, कार और प्लेन दुर्घटना तक में बच गया जिंदा, फिर जीती लॉटरी
AajTak
बुजुर्ग क्रोएशियाई फ्रैन सेलाक को सबसे भाग्यशाली व्यक्ति होने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. उनके साथ जो कुछ हुआ है वह फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है. वह जानें कितनी ही दुर्घटनाओं से बचा और आखिर में एक बड़ी लॉटरी जीत गया.
दुनिया में कई लोगों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि उनके साथ विषम परिस्थितियों में भी सबकुछ अच्छा ही होता है. ये कई बार किसी करिश्मे जैसा लगता है लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी किस्मत शायद दुनिया में सबसे तेज होगी.
बुजुर्ग क्रोएशियाई फ्रैन सेलाक को सबसे भाग्यशाली व्यक्ति होने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. उनके साथ जो कुछ हुआ है वह फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है, जो बड़ी हैं लेकिन ज्यादातर अविश्वसनीय हैं. इनका जीवन अविश्वसनीय रूप से भयानक घटनाओं की सीरीज से भरा हुआ है.सेलाक का जन्म 1929 में क्रोएशिया में हुआ था. एक म्यूजिक टीचर के रूप में उनका जीवन बिल्कुल सामान्य था. सामान्य तब तक जब तक कि उनके जीवन में बस और ट्रेन दुर्घटनाएं नहीं शुरू हुई.
बीबीसी के अनुसार, फ्रैनो सेलाक का कहना है कि बार बार मौत से बचने की उनकी दौड़ 1957 में शुरू हुई, जब एक बार उनकी बस नदी में गिर गई. इसके बाद छः बार और उनका मौत से सामना हुआ. एक बार उनकी ट्रेन पटरी से उतर गई और नदी में जा गिरी लेकिन वह बच गए. इसके बाद वह एक नहीं बल्कि दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई कारों के ब्लास्ट की चपेट में आने से बचे.
इसके अलावा एक बार उनका प्लेन क्रैश हो गया तब वह घास के ढेर पर गिरने के चलते बच गए. इतने पर ही उन्हें दुनिया का सबसे लकी आदमी माना जा रहा था लेकिन साल 2000 तो हद ही हो गई क्योंकि सेलोन ने अचानक लॉटरी में लगभग 1 मिलियन डॉलर (8,36,77,100 रुपये) जीत लिए. हालांकि जीत के पैसों में से अधिकतर उन्होंने दोस्तों और परिवार को दे दिया. इसके अलावा उन्होंने एक शानदार घर खरीदा, लेकिन उनका हृदय परिवर्तन हो गया और 2010 में उन्होंने इसे बेच दिया. अब वह अपनी पांचवीं पत्नी के साथ एक साधारण जीवन में लौट आए हैं. चाहे कितनी ही दुर्घटनाएं हुई हों लेकिन आखिरकार फ़्रेंच की कहानी का सुखद अंत हुआ.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









