
ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोए क्रिस गेल? वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जब मैदान पर होते हैं तो अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. वहीं जब वह मैदान से बाहर होते हैं तो कुछ ना कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे वह चर्चा में आ जाते हैं.
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जब मैदान पर होते हैं तो अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. वहीं, जब वह मैदान से बाहर होते हैं तो कुछ ना कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे वह चर्चा में आ जाते हैं. गेल निजी जिंदगी में खुलकर जीते हैं. वह सोशल मीडिया पर मस्ती करते नजर आते हैं. पार्टियों में वह मौज-मस्ती करते नजर आ जाते हैं. लेकिन गेल का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं. 😥😥 pic.twitter.com/Ufe5xrCClF दरअसल, गेल मदर्स डे पर अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए थे. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं. गेल कहते हैं, 'मैं तुम्हें प्यार करता हूं मां. वो मुझे नहीं रोक सकते. मुझे पता है कि तुम्हें मुझ पर गर्व होगा. तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं. आई मिस यू. तुम्हारी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी.'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










