
एशिया कप: थाईलैंड ने रच किया इतिहास, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को पीटा
AajTak
एशिया कप में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. थाईलैंड ने एक बॉल शेष रहते पाकिस्तान को मात दी और इतिहास रच दिया. यह पहली बार है जब थाईलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 में हराया है.
महिला एशिया कप 2022 में लगातार कमाल के मैच देखने को मिल रहे हैं. गुरुवार को थाईलैंड की महिला टीम ने यहां पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है. यह पहली बार हुआ है जब थाईलैंड ने टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान को मात दी है. थाईलैंड ने पाकिस्तान पर 1 बॉल रहते हुए 4 विकेट से मात दी. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बैटिंग की और 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बनाए. पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने 56 रनों की पारी खेली. लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज यहां पर कमाल नहीं कर पाया. पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह महरूफ यहां सिर्फ 3 ही रन बना पाईं, सिदरा के बाद सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाए जिनका स्कोर 15 रन था. थाईलैंड ने यहां दमदार बॉलिंग की और अपने 20 ओवर में कुल 52 डॉट बॉल फेंकी.
Pure joy 😁 What a win, @ThailandCricket 🌟#WomensAsiaCup2022pic.twitter.com/2biBESwySy
वहीं, थाईलैंड की बैटिंग की बात करें तो नथाकम चंथम ने 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि थाईलैंड को भी इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और 6 विकेट गिरने के बाद इस लक्ष्य को हासिल किया. थाईलैंड को आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी, यहां दूसरी बॉल ही चौका लगा जिसके बाद लगातार सिंगल लेकर थाईलैंड ने इस लक्ष्य को हासिल किया है.
एशिया कप की प्वाइंट टेबल की बात करें तो टीम इंडिया यहां टॉप पर बरकरार है, भारत ने 3 जीत हासिल की है. जबकि पाकिस्तान 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे नंबर पर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








