
'एलियंस से संपर्क किया तो खत्म हो सकती है मानवजाति', वैज्ञानिक की चेतावनी
AajTak
एलियंस से जुड़ी कई कहानियां हम पढ़ते-सुनते रहते हैं, लेकिन हाल ही में इन कल्पनाओं को तब बल मिला जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अमेरिकी एक्सपर्ट ने यूएफओ देखे जाने की घटनाओं की पुष्टि की.
एलियंस से जुड़ी कई कहानियां हम पढ़ते-सुनते रहते हैं, लेकिन हाल ही में इन कल्पनाओं को तब बल मिला जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अमेरिकी एक्सपर्ट ने यूएफओ देखे जाने की घटनाओं की पुष्टि की. वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय भी UFO से जुड़ी रिपोर्ट्स को जल्द ही सार्वजनिक करने जा रहा है. अब एक भौतिक विज्ञानी ने एलियंस से संपर्क को लेकर नई चेतावनी दी है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) एलियंस को लेकर कई सवाल पहले से उठते रहे हैं, जैसे कि क्या पृथ्वी के बाहर दूसरे ग्रह पर जीवन है? क्या एलियन का अस्तित्व है? क्या ये हमारे दोस्त हैं या फिर धरतीवासियों के लिए ये एक बड़ा खतरा? इन सबके बीच भौतिक विज्ञानी मार्क बुकानन का दावा है कि यदि एलियंस हैं तो इनसे संपर्क धरती पर जीवन खत्म कर सकता है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) द सन की रिपोर्ट के मुताबिक भौतिक विज्ञानी मार्क बुकानन ने चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे ग्रह के प्राणियों से संपर्क करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन ये मानवता के लिए खतरा हो सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











