
'एलजी फिर खेल रहे हैं गंदी राजनीति...', दिल्ली जल संकट को लेकर AAP ने राज्यपाल पर लगाए आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी ने एलजी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, एक बार फिर दिल्ली के एलजी दिल्ली की जनता के साथ घटिया और गंदी राजनीति खेल रहे हैं.
राजधानी दिल्ली जल संकट से जूझ रही है. इसे लेकर अब दिल्ली के एलजी और दिल्ली सरकार भी आमने-सामने आ गए हैं. बता दें कि एक दिन पहले AAP मंत्री आतिशी ने जल संकट को लेकर हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ा था. अब शुक्रवार को दिल्ली के एलजी ने दिल्ली सरकार पर खराब व्यवस्था का आरोप लगाया है. इसके साथ ही एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के रवैये को गैरजिम्मेदराना बताते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, दिल्ली में 24 घंटे पानी सप्लाई का वादा एक छलावा साबित हुआ है, दिल्ली में पानी की यह कमी सिर्फ और सिर्फ सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है. आप सरकार द्वारा पड़ोसी राज्यों पर आरोप लगाने को लेकर उन्होंने गालिब की एक शायरी के जरिए सरकार पर तंज भी कसा.
अब एलजी के इस तंज पर AAP की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. आम आदमी पार्टी ने एलजी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, एक बार फिर दिल्ली के एलजी दिल्ली की जनता के साथ घटिया और गंदी राजनीति खेल रहे हैं. जब भी दिल्ली को किसी संकट का सामना करना पड़ता है, तो केवल केजरीवाल सरकार ही समाधान खोजती है जबकि एलजी गंदी राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं. यह स्पष्ट है कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं जिन्हें दिल्ली या दिल्लीवासियों के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है. हर मुद्दे पर उनसे लड़ना हमें जरूरी या उचित नहीं लगता.
बता दें कि, एलजी वीके सक्सेना ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर जल संकट को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मिर्जा गालिब की शायरी के जरिए तंज कसते हुए कहा कि, “उम्र भर ग़ालिब, यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, और आइना साफ़ करता रहा.” उन्होंने कहा कि, 'पिछले कुछ समय से दिल्ली में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाई दे रहा है. दिल्ली में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान जान जोखिम में डालकर एक बाल्टी पानी लेने के लिए टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं.मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे पानी सप्लाई करने का वादा एक छलावा साबित हुआ है. एलजी ने कहा कि, 'देश की राजधानी मे ऐसे हृदय विदारक दृश्य देखने को मिलेंगे, इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, लेकिन, सरकार द्वारा अपनी विफलताओं के लिए अन्य राज्यों पर दोषारोपण किया जा रहा है.
आम आदमी पार्टी ने इसके पहले शुक्रवार को जल मंत्री आतिशी का एक वीडियो भी X पर पोस्ट किया था. वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'दिल्ली वाले भीषण Heatwave और पानी की क़िल्लत से परेशान हैं। इस परेशानी के समय में भी BJP गंदी राजनीति कर रही है. मैं BJP से पूछना चाहती हूं कि इस आपातकाल के समय भी गंदी राजनीति क्यों की जा रही है? क्या हमें साथ नहीं आना चाहिये? अगर BJP अपनी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार से कहेगी तो ये सरकारें दिल्ली को पानी देंगी. जिससे पानी की क़िल्लत को कम किया जा सकेगा। इस संकट के समय में हमें साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








