
'एथिक्स कमेटी गंदे सवाल पूछ रही थी', तमतमाते हुए निकलीं महुआ ने रिपोर्टर को दिखाईं आंखें!
AajTak
TMC सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश हुईं. लेकिन इन दौरान हंगामा हो गया. सांसद तमतमाती हुईं बाहर निकली और उन्होंने कहा कि कमेटी मुझसे गंदे सवाल पूछ रही थी.
कैश फॉर क्वेरी केस में आरोपों का सामना कर रहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश हुईं. इस दौरान उनसे कमेटी के सदस्यों ने संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के संबंध में सवाल पूछे, तभी महुआ तमतमाती हुईं बाहर निकलीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि एथिक्स कमेटी मुझसे गंदे सवाल पूछ रही थी. साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में रिपोर्टर्स को अपनी आंखें दिखाते हुए पूछा कि क्या आपको मेरी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं? महुआ ने पैनल के अध्यक्ष पर टीएमसी सांसद से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाया.
सूत्रों के मुताबिक मोइत्रा ने उन पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताने के साथ ही खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने संसदीय समिति को बताया कि यह आरोप वकील जय अनंत देहाद्राई की दुश्मनी से प्रेरित हैं, क्योंकि उन्होंने उनके साथ अपने व्यक्तिगत संबंध तोड़ दिए थे. बताया जा रहा है कि एथिक्स कमेटी की मीटिंग में मोइत्रा को कांग्रेस सांसद और पैनल के सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी, बसपा के दानिश अली सहित कुछ विपक्षी सांसदों का समर्थन मिला. जबकि वीडी शर्मा सहित कुछ भाजपा सदस्य चाहते थे कि वह आरोपों का जवाब दें.
कमेटी ने देहाद्राई को लेकर पूछे थे सवाल
सूत्रों के मुताबिक एथिक्स कमेटी के समक्ष उनके बयान का एक बड़ा हिस्सा देहाद्राई के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया था, क्योंकि वह इस केस में आरोपों के लिए उन्हें ही दोषी ठहराती दिखाई दे रही हैं. देहाद्राई की दलील का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास शिकायत दर्ज की, जिन्होंने मामले को समिति को भेज दिया था.
मोइत्रा ने खारिज किए सभी आरोप
इससे पहले TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन आरोपों को साबित करने की जिम्मेदारी हमेशा शिकायतकर्ता की होती है. मैंने संसद की एथिक्स कमेटी को सौंपे गए हलफनामे को पढ़ा है. हलफनामे में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि मुझे 2 करोड़ रुपये नकद दिए गए थे. महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










