
एडल्ट पार्टी, कंडोम की फंडिंग, नास्तिकता को बढ़ावा... तो इसलिए USAID पर भड़के हैं ट्रंप!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही एक आदेश जारी कर अमेरिकी एजेंसी USAID पर शिकंजा कस दिया. ये एजेंसी विदेशों में विकास प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग देती है. ट्रंप ने 90 दिनों तक फंडिंग रोक दी है और अब एजेंसी की मदद को लेकर हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए काम करने वाली एजेंसी यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) को बंद करने का मन बना लिया है. ट्रंप हमेशा से USAID के आलोचक रहे हैं और सत्ता में आते ही उन्होंने 90 दिनों के लिए एजेंसी की तरफ से दिए जाने वाले विदेशी सहायता पर रोक लगा दी. ट्रंप ने विदेशी मदद रोके जाने का ऐलान करते हुए कहा कि एजेंसी को 'कट्टरपंथी पागल' चला रहे हैं और इस 'फिजूलखर्ची', 'धोखाधड़ी' को उन्होंने रोकने की कसम खाई. ट्रंप प्रशासन ने एजेंसी के 8 हजार कर्मचारियों में से केवल 300 स्टाफ को रखने का फैसला लिया है.
इसी बीच, अमेरिका के हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष ब्रायन मस्ट ने बाइडेन प्रशासन के तहत एजेंसी की तरफ से किए गए खर्चों की जानकारी दी. उन्होंने एजेंसी के खर्चों को लेकर जो खुलासा किया है वो थोड़ा हैरान करने वाला भी है, जिसमें इक्वाडोर में ड्रैग शो को फंड करने से लेकर अवैध प्रवासियों के लिए नकद वाउचर देने और तालिबान को कंडोम के लिए पैसे देना शामिल है.
कमेटी ने एजेंसी की तरफ से किए गए खर्च की जानकारी देते हुए इसे अपमानजनक बताया है. ब्रायन मस्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खर्च की जानकारी दे रहे हैं.
इन अजीबोगरीब कामों के लिए खर्च हुआ अमेरिकी टैक्सपेयर का पैसा
USAID ने तालिबान को दिए 1.5 करोड़ डॉलर के कंडोम- वीडियो में मस्ट ने दावा किया कि USAID ने तालिबान को 1.5 करोड़ डॉलर के कंडोम दिए. अफगानिस्तान पर शासन कर रहा तालिबान एक चरमपंथी समूह है जो महिलाओं के अधिकारों को दबाने के लिए जाना जाता है. मस्ट ने तालिबान के कंडोम खर्च का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अगर तालिबान को कंडोम नहीं दिया जाता तो वो मर गए होते.'
इससे पहले व्हाइट हाइस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लैविट ने कहा था कि बाइडेन सरकार के तहत एजेंसी गाजा में 5 करोड़ डॉलर के कंडोम आवंटित करने जा रही थी जिसे ट्रंप प्रशासन ने रोक दिया है. हालांकि, उन्होंने इसे लेकर कोई सबूत नहीं दिया था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









