
एक स्मार्ट पुरुष हो सकता है बेहतर पार्टनर? जानिए इंटेलिजेंस और रिलेशनशिप के बीच का कनेक्शन
AajTak
यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का IQ लेवल तेज है तो वो करियर और पढ़ाई में भी आमतौर पर अव्वल होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंटेलिजेंट व्यक्ति अपने रिश्तों खासकर रोमांटिक रिलेशनशिप को भी ज्यादा सफल बना सकता है.
महिलाओं के लिए जब सही पार्टनर खोजने की बात आती है तो इंटेलिजेंस शायद वो पहला गुण न हो जिसकी तलाश महिलाएं करती हैं लेकिन उन्हें ऐसा करना चाहिए. कुछ समय पहले आई एक स्टडी से पता चलता है कि एक हेल्दी रिलेशनशिप का आधार आपके साथी के आईक्यू से जुड़ा हो सकता है.
अमेरिका की ओकलैंड यूनिवर्सिटी में इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिस्ट गेविन एस. वेंस और उनकी टीम ने अपने इस शोध को लेकर बताया कि High Cognitive Ability यानी बुद्धिमान पुरुषों के साथ संबंध आमतौर पर अधिक सफल, संतुष्टिदायक और कम जोखिम भरा होता है.
जरूरी है पार्टनर की समझदारी
इसमें कोई शक नहीं है कि इंटेलिजेंस जीवन में हर मोड़ पर आपकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोमांटिक रिश्तों में भी यह उतनी ही जरूरी है. ब्रिटेन की पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में 18 से 65 वर्ष की आयु के 202 पुरुषों का आकलन किया गया था. ये प्रतिभागी कम से कम छह महीने से किसी रोमांटिक रिश्ते में थे और इस दौरान उनकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, लॉजिकल थिकिंग और जनरल इंटेलिजेंस को मापा गया.
रिसर्च में मिले चौंकाने वाले नतीजे
इस दौरान रिसर्ट टीम को हैरान करने वाली चीजें मिलीं. टीम ने पाया कि अधिक बुद्धिमान पुरुषों के रिश्ते भी ज्यादा हेल्दी थे. यानी उनके व्यवहार में लड़ाई-झगड़े, बहसबाजी, चालाकी, जालसाजी करने या जबरदस्ती फिजिकल होने की प्रवृत्ति कम देखी गई. उनके रिश्तों में संतुष्टि और अपने साथी की जरूरतों को प्राथमिकता देने की संभावना अधिक थी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










