
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट की बहन को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, करने वाले हैं शादी!
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक ने जया का इंट्रोडक्शन अपनी पूरी टीम से करवा लिया है. जया दिल्ली से हैं और एक कॉरपोरेट फर्म के साथ काम करती हैं. इन रिपोर्ट्स के आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि दीपक और जया जल्द ही शादी कर सकते हैं.
फिल्मी दुनिया और क्रिकेट जगत का कनेक्शन कई मायनों में देखने को मिलता है. कई बॉलीवुड सेलेब्स क्रिकेट के धुरंधरों संग सात फेरे ले चुके हैं तो कुछ के रिश्ते अभी नए नए हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी हो या फिर कथित कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशन, क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया का यह तालमेल अक्सर देखने को मिलता है. अब इस फेहरिस्त में क्रिकेटर दीपक चाहर का नाम भी शामिल हो गया है. चर्चा है कि दीपक चाहर बिग बॉस 5 के कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया को डेट कर रहे हैं. दीपक चाहर अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके आगे अच्छे-अच्छों की बल्लेबाजी धोखा दे जाती है. दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स का भी हिस्सा हैं. आईपीएल मैच के दौरान दीपक ने कई दफा अपनी शानदार गेम का परिचय दिया है. अब रिपोर्ट्स हैं कि दीपक चाहर जया भारद्वाज को डेट कर रहे हैं. वे एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और अपने रिलेशन को शादी में बदल सकते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







