
एकनाथ शिंदे दोबारा क्यों बनने चाहिए महाराष्ट्र के CM, शिवसेना ने गिनाए ये 6 बड़े कारण!
AajTak
एकनाथ शिंदे को फिर से शिवसेना विधायक दल का नेता चुना. शिवसेना विधायकों ने मांग की कि एकनाथ शिंदे को फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए. उन्हें फिर से मुख्यमंत्री क्यों बनाया जाना चाहिए, इस पर शिवसेना के शीर्ष सूत्रों ने 6 बड़े कारण भी गिनाए.
शिवसेना विधायकों ने रविवार को बांद्रा के एक होटल में मुलाकात की, जहां उन्होंने उदय सामंत द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, एकनाथ शिंदे को फिर से शिवसेना विधायक दल का नेता चुना. शिवसेना के विधायकों ने मांग की कि एकनाथ शिंदे को फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए. शिवसेना के प्रवक्ता और नवनिर्वाचित विधायक संजय शिरसाट ने कहा,'हमने एक बड़ी जीत हासिल की है; हमें लगता है कि एकनाथ शिंदे को फिर से सीएम बनना चाहिए, लेकिन इस पर बाद में फैसला किया जाएगा.'
एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री क्यों बनाया जाना चाहिए, इस पर शिवसेना के शीर्ष सूत्रों ने 6 बड़े कारण भी गिनाए...
1) शिवसेना यूबीटी को नियंत्रण में रखेंगे: यदि एकनाथ मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं, तो यह यूबीटी (और एमवीए) को सीधे देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधने का मौका देगा. यूबीटी यह आरोप लगाएगी कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग किया और फिर समय आने पर उसे किनारे लगा दिया. उद्धव सेना और एमवीए के अन्य सहयोगी सरकार के हर फैसले को भाजपा बनाम महाराष्ट्र की लड़ाई में बदलने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे से छिन गई बाल ठाकरे की विरासत, क्यों एकनाथ शिंदे बने असली हकदार । Opinion
2) मराठी अस्मिता को मजबूती मिलेगी: एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए रखकर महायुति मराठी अस्मिता को मजबूत कर सकती है. यह फैसला भाजपा की उदारता और मराठी अस्मिता (पिछले कई दशकों से एक भावनात्मक मुद्दा) का सम्मान करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगा.
3) सुशासन को जारी रखने का संदेश: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को मिला जनादेश एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के कारण भी है. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बने रहने से महायुति की सुशासन की छवि और मजबूत होगी तथा योजनाओं का प्रभाव गहरा होगा.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











