
ऊंचे पहाड़ पर हवा में टंगी है ये अनोखी दुकान, चाय-पानी के लिए रस्सी से पहुंचते हैं ग्राहक
AajTak
चीन की एक ऊंची पहाड़ी पर अनोखी दुकान बनी है. ये दुकान पहाड़ी से सटकर मानो टंगी हुई है और यहां पहुंचने के लिए लोगों को रस्सी से लटककर पहुंचना होता है. कमाल की बात है इतनी मुश्किल से पहुंचने पर भी इस दुकान में लोगों को बस रिफ्रेशमेंट ही मिलता है.
चीन में एक स्टोर अपनी अनोखी लोकेशन के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आप सोच रहे होंगे कि इस सुविधा स्टोर में ऐसा क्या खास है? खैर, यह एक चट्टान के किनारे 393 फीट की ऊंचाई पर लगभग हवा में टंगा हुआ है. हां, आपने सही पढ़ा यहां कुछ ऐसा ही है.
393 फीट की ऊंचाई पर मिलता है बस रिफ्रेशमेंट
चीन के हुनान प्रांत के शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में एक पहाड़ के किनारे लकड़ी की एक छोटा सी गुमटी टंगी है. इसे पूरी दुनिया में "सबसे असुविधाजनक" सुविधा स्टोर करार दिया गया है. Insider की रिपोर्ट के अनुसार, यह उन माउंटेनियर्स को रिफ्रेशमेंट बेचता है जिन्हें चढ़ाई के बीच में ब्रेक की आवश्यकता होती है.
फोटो सामने आई तो हो गई वायरल
इस स्टोर की एक तस्वीर भी हाल में ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 हैंडल से शेयर की गई थी. तस्वीरें शेयर होने के बाद से इसने कई लोगों का ध्यान खींचा है. ये पोस्ट एक दिन पहले ही शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब सात लाख बार देखा जा चुका है. साथ ही इसको 5 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस स्टोर पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं.
'मैं जरा दुकान तक जा रहा हूं.... मतलब'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












