
उफनती धारा में इंसान-जानवर सब फंसे, खिलौनों की तरह बहीं गाड़ियां... भारी बारिश से गुजरात-महाराष्ट्र के शहरों में आफत
AajTak
बारिश के बाद बाढ ने कई राज्यों में हालात बिगाड़ दिए हैं. हालत ये हैं कि कुछ शहरों में बीच बाजार तूफानी नदी की शक्ल में बाढ़ का पानी बहता दिखा. कई जगह लोग बाढ़ के पानी में बह गए तो कई जगह पर गाडियां पानी में खिलौनों की तरह बहती नजर आईं. गुजरात और महाराष्ट्र में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं.
कई घंटों की बारिश से गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदियां-नाले ऊफान पर हैं और सड़कों पर सैलाब है. कहीं भैंस पानी में बह गईं तो कहीं इंसान. वहीं गाड़ियां बाढ़ के पानी में खिलौनों की तरह बह रही हैं. जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के चलते हालत बिगड़ते जा रहे हैं. तीन घंटे की बारिश से दोलतपारा, सबलपुर, राज लक्ष्मी पार्क और कालवा नदी में जलस्तर बढ़ गया है. सड़कों पर पानी का सैलाब बह रहा है. जूनागढ़ के शकरबाग चिड़ियाघर में बारिश का पानी भर गया है. यहां मौजूद जानवरों को बचाना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.
जूनागढ़ एसपी ने लोगों से अपील की है कि घर से बहार ना निकलें. भारी बारिश के चलते पूरा शहर पानी-पानी है. कुछ घंटों की बारिश ने यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. 1983 के बाद पहली बार इतनी बारिश यहां दर्ज की गई है. शहर में बनी बेसमेंट पार्किंग में भी पानी भर गया है. पानी का बहाव इतना तेज है कि इसमें कई गाड़ियां डूब गई. यही नहीं, पानी लिफ़्ट और सीड़ियों से भी उपर की और आने लगा है. रायजीबाग यानी जूनागढ के पॉश इलाक़ा, यहां पर बारिश के चलते महेंगी गाड़ियां भी खिलौने की तरह बहने लगीं. वहीं बाढ़ के पानी में भैंस भी फंस गईं.
अमरेली में भी सड़कों पर सैलाब
कुछ ऐसा ही हाल गुजरात के अमरेली शहर का हुआ. यहां के लिलाय में अचानक हुई भारी बारिश से बाढ़ आ गई. इसके बाद सडकों पर तूफानी सैलाब था. बीच बाजार नदी बहती दिखी. एक युवक हाथों में गैस का सिलेंडर लेकर सड़क क्रोस कर रहा था, लेकिन इसी बीच पानी का बहाव इतना तेज था कि ये युवक बह गया. पूरे सौराष्ट्र में बाढ़ से हालात खराब हैं.
नवसारी में जलमग्न हुए कई इलाके
देवभूमि द्वारका में भी हालात ऐसे ही हैं. बारिश से द्वारका की गलियां पानी पानी हो गई हैं. बाजारों मे दो से तीन फुट पानी भर गया है. वहीं नवसारी में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे में 9 इंच बारिश हुई. दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद नवसारी और विजलपोर शहरों के कई इलाके जलमग्न हो गए. शहर में आने वाले सभी रास्तों पर पानी है. जुनाथाना इलाके में गैस एजेंसी के गोदाम का गेट पानी के बहाव से खुल गया. इसके बाद यहां रखे गैस सिलेंडर पानी में बह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










