
'उन्हें पता है सब चोर-डाकू बैठे हुए हैं...', G20 समिट को लेकर अपनी ही सरकार पर भड़के पाकिस्तानी
AajTak
भारत में आयोजित हुए दो दिवसीय जी20 समिट को लेकर पाकिस्तानी नागरिक का कहना है कि हम पुराने मसलों को लेकर ही बैठे हुए हैं. हमें सोचना होगा कि हमें क्या करना है. हमें अमेरिका के सर्कल से बाहर आकर चीन और मुस्लिम देशों के साथ समझौता करना चाहिए.
भारत में आयोजित दो दिवसीय जी-20 समिट की चर्चा भारत के साथ-साथ दुनियाभर में हो रही है. इस समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइ़डेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान समेत दुनिया के तमाम बड़े देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. इस समिट में बांग्लादेश समेत 9 देशों को भी गेस्ट कंट्री के तौर पर बुलाया गया था. पाकिस्तान को गेस्ट कंट्री के तौर पर नहीं बुलाए जाने पर वहां के नागरिकों ने अपनी ही सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई.
पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल 'रियल इंटरटेनमेंट टीवी' पर अपलोड एक वीडियो में एंकर जब वहां के एक नागरिक से पूछता है कि भारत में जी20 की मीटिंग हो रही है. इस समिट में फ्रांस, यूके, यूएस और ब्रिटेन जैसे बड़े-बड़े देश शामिल हो रहे हैं. बांग्लादेश को भी गेस्ट कंट्री के तौर पर बुलाया गया है. पाकिस्तान और पाकिस्तान के नागरिक इस चीज को किस नजर से देखते हैं?
हमें अमेरिका से सर्कल से बाहर निकलना चाहिएः पाकिस्तानी नागरिक
इसके जवाब में एक पाकिस्तानी शख्स कहता है, 'जो भी देश वहां जा रहे हैं यह एक बढ़िया मौका है. बांग्लादेश को बुलाया जा रहा है, लेकिन हमारे हालात ही ऐसे नहीं है कि वो हमें बुलाएं. सबसे पहले हमें अमेरिका के सर्कल से बाहर निकलना चाहिए. हमें चीन और मुस्लिम देशों के सर्कल में जाना चाहिए. तभी हमारे हालात बेहतर हो सकते हैं. ये अंग्रेज हमें शुरू से ही इस्तेमाल करते आए हैं. अब भी इस्तेमाल कर रहे हैं.'
वहीं, एक अन्य नागरिक ने पाकिस्तान सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा, "हमारे नेताओं की इज्जत नहीं है. उन्हें (दुनिया को) पता है सब चोर-डाकू बैठे हुए हैं, तो क्या जरूरत है बुलाने की. सबसे बड़ी बात इंसान की इज्जत होनी चाहिए. जब इसकी इज्जत ही नहीं है तो बुलाएगा कौन. बांग्लादेश को बुलाया गया. बांग्लादेश हमसे आजाद हुआ था. आज हमेशा आगे हो गया. क्योंकि वहां के नेता सही हैं. मैं समझता हूं, अगर इमरान खान होता तो शायद वो जरूर बुलाते."
शख्स ने आगे कहा, "इंडिया वाले भी कहते हैं कि आपका मुल्क चोर-डाकू के हवाले है.अगर यही हालात रहे आप कभी तरक्की नहीं कर सकते. आप दिनों-दिन पीछे ही चलते जाएंगे. अपने मुल्क के लिए झूठ बोलकर कर हमें लड़ना पड़ता है. अंदर से हमें भी पता है कि चोर-डाकू के पास हमारा मुल्क है. मैं 2010 में दुबई गया था. वहां पाकिस्तानियों की कोई कदर नहीं है."

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







