
उद्धव ठाकरे से छिनी शिवसेना से जुड़ी 30 साल पुरानी एक बड़ी निशानी, शिंदे गुट की बड़ी जीत
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले 'बालासाहेबंची शिवसेना' गुट को नागपुर विधानसभा परिसर में शिवसेना के मौजूदा कार्यालय का कब्जा मिल गया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के एक नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के विधायकों को दूसरा कार्यालय आवंटित किया गया है. इस कार्यालय का शिवसेना तीन दशक से इस्तेमाल कर रही थी.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को शिवसेना से जुड़े एक मामले में एक बड़ा झटका मिला. दरअसल ठाकरे गुट को शीतकालीन सत्र के पहले दिन नागपुर विधानसभा परिसर में बने पार्टी कार्यालय को खाली करना पड़ा. अब इस जगह पर सीएम एकनाथ शिंदे के गुट का कब्जा हो गया है. यहां 30 साल से शिवसेना का कार्यालय था.
यही कारण है कि उद्धव ठाकरे नागपुर में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने पुराने विधानसभा पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सके. हालांकि, उद्धव को अपने नए आवंटित कार्यालय में विधायकों को संबोधित करना था. इससे पहले एक दिन में उद्धव शिंदे-फडणवीस सरकार को निशाना बनाने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए महा विकास अघाड़ी की विपक्षी पार्टी की बैठक में शामिल हुए थे. विधान भवन स्थित कांग्रेस विधानसभा कार्यालय में बैठक की.
बैरक संख्या 5-6 में मिला नया कार्यालय
विधानसभा के रिकॉर्ड के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आधिकारिक शिवसेना के नेता समूह हैं, इसलिए कार्यालय का दावा सीएम एकनाथ शिंदे के 'बालासाहेबंची शिवसेना' गुट का था. ठाकरे के उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट को नागपुर विधान भवन के परिसर में बैरक संख्या 5 और 6 में उनकी संख्या और विधायकों के आकार के अनुसार एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है.
उद्धव गुट के नेता सुनील प्रभु ने कि वे यहां लोगों के मुद्दे उठाने आए हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें उनका कार्यालय खाली करना पड़ा. वे अपना काम जारी रखेंगे और शिंदे गुट के लोगों से किसी तरह को टकराव नहीं चाहते हैं.
वहीं उद्धव खेमे की एमएलसी मनीषा कयांडे ने आरोप लगाया कि शिंदे खेमे के कुछ विधायकों ने उन्हें कार्यालय खाली करने की धमकी दी. इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच राजनीतिक तनाव और खींचतान बढ़ गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










