
इस IPO का आज अलॉटमेंट, सचिन तेंदुलकर समेत ये 4 बड़े प्लेयर भी कंपनी के 'मालिक'!
AajTak
IPO के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो सचिन के पास मौजूदा समय में करीब 23 करोड़ रुपये के शेयर हैं. जबकि इस आईपीओ का GMP 65% दिखा रहा है. ऐसे में लिस्ट होने के बाद सचिन की कमाई और बढ़ जाएगी.
एयरोस्पेस कंपोनेंट और टर्बाइन बनाने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ (Azad Engineering IPO) का आज अलॉटमेंट होने वाला है. अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो बेहद आसान तरीके से चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर अलॉट हुआ या नहीं? यह आईपीओ अपने शानदार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के साथ-साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़े होने की वजह से चर्चा में है.
आजाद इंजीनियरिंग में इसी साल मार्च में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था. आईपीओ से पहले कंपनी ने Stock Split और बोनस के तहत शेयर बांटे थे. इस हिसाब से सचिन तेंदुलकर के पास फिलहाल कुल 4,38,210 शेयर हैं. IPO के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो सचिन के पास मौजूदा समय में करीब 23 करोड़ रुपये के शेयर हैं. जबकि इस आईपीओ का GMP 65% दिखा रहा है. ऐसे में लिस्ट होने के बाद सचिन की कमाई और बढ़ जाएगी.
सचिन तेंदुलकर समेत ये प्लेयर इंवेस्टर्स
इस कंपनी में अन्य टॉप इंवेस्टर में स्टार प्लेयर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण भी हैं. इन तीनों ने भी इस कंपनी में 1-1 करोड़ रुपये निवेश किए हैं. कंपनी ने आईपीओ के लिए 499-524 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ में ऑफर के तहत करीब 50% योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 35% खुदरा निवेशकों के लिए और बाकी 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है.
आजाद इंजीनियरिंग कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग 28 दिसंबर को होने वाली है. आईपीओ का कुल साइज 740 करोड़ रुपये का है, जिसमें से 240 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्विटी इश्यू और 500 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल (OFS) है. कंपनी के प्रमोटर ने साफ कर दिया है कि आईपीओ में सचिन तेंदुलकर शेयर नहीं बेचे जा रहे हैं.
Azad Engineering IPO Subscription Status आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ कुल 83 गुना सब्सक्राइब हुआ था, और रिटेल का हिस्सा 24 गुना भरा था. अब आइए जानते हैं कैसे आप अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












