
इस साल रावण का दहन नहीं सीधे विसर्जन हुआ! Videos देख लोटपोट हुए लोग
AajTak
देशभर में रावण दहन का पर्व मनाया गया, लेकिन कई जगहों पर शाम से पहले ही झमाझम बारिश ने कार्यक्रम में अड़चन पैदा कर दी. मैदानों में खड़े रावण के पुतले भीगकर टूटते और गिरते नजर आए. सोशल मीडिया पर ऐसे कई मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. कहीं इसे “रावण का विसर्जन” कहा गया तो कहीं “ईको-फ्रेंडली दशहरा” बताया गया.
देशभर में कल दशहरे का जश्न मनाया गया था. शाम ढलते ही देश के कोने-कोने में रावण के पुतलों का दहन होने लगा. कई जगहों पर शाम से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी और मैदान में खड़े रावण के पुतले भीग-भीगकर दुखी सी हालत में दिखे. कुछ पुतले तो बारिश में इतने परेशान हुए कि सीधे जमीन पर गिर गए.
बारिश मं भीग रहे रावण के वीडियोज वायरल
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें रावण का पुतला बारिश में भीगा, टूटा और मुरझाया हुआ नजर आ रहा है. बारिश के कारण कई जगहों पर रावण के पुतले जलाने में काफी परेशानी हुई. वीडियो शेयर कर लोग कह रहे हैं कि इस बार रावण का दहन नहीं विसर्जन हुआ है. वीडियो शेयर कर लोगों ने यह तक कहा कि यह साल तो रावण का भी अच्छा नहीं गया. इसके अलावा, जो लोग सड़क पर रावण का पुतला बनाकर बेच रहे थे, उनका भी काफी नुकसान हुआ. सड़क पर मौजूद सारे रावण भीग चुके थे.
वायरल वीडियोज पर लोगों के कमेंट्स
सोशल मीडिया वायरल वीडियोज पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा इस बार रावण को डूबकर मरना था. दूसरे ने लिखा, "जिन्दगी भर याद रहने वाला दशहरा." एक अन्य शख्स ने लिखा, "इस बार रावण का जलने का मूड नहीं था." इसी तरह ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अगले साल वाटरप्रूफिंग करके रावण तैयार करेंगे. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आज तो रावण का विसर्जन हो गया." एक और यूजर ने लिखा, "इस बार रावण को नहलाकर मारा जाएगा." एक और अन्य शख्स ने लिखा, "ये तो ईकोफ्रेंडली दशहरा हो गया." एक और यूजर ने लिखा, "इस साल रावण का कमबैक हो गया है."

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











