
इस शैक्षणिक सत्र में भी होगी 30 फीसदी सिलेबस की कटौती, ओडिशा बोर्ड ने की घोषणा
AajTak
Syllabus Reduced: राज्य सरकार ने माना कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पढ़ाई ऑनलाइन मोड से हुई है. इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन की उपलब्धता के चलते छात्रों की पढ़ाई में आई बाधा को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 9 और 10 के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है.
Syllabus Reduced: ओडिशा राज्य सरकार ने फैसला किया है कि जारी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए भी कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस से कटौती की जाएगी. राज्य सरकार ने माना कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पढ़ाई ऑनलाइन मोड से हुई है. इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन की उपलब्धता के चलते छात्रों की पढ़ाई में आई बाधा को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 9 और 10 के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने इंडिया टुडे को बताया कि इस साल 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सिलेबस में 30% की कटौती की जाएगी. उन्होंने कहा, " राज्य में Covid-19 के खतरे के कारण ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं. चूंकि प्रत्येक छात्र का ऑनलाइन पढ़ाई करना संभव नहीं है, इसलिए हमने पाठ्यक्रम को कम करने का फैसला किया है." उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा में स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाना अभी बाकी है. पिछले साल, ओडिशा सरकार ने पहले राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) की पाठ्यक्रम समितियों की सिफारिश के आधार पर कक्षा 1 से 12 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में 30% की कटौती की थी.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











