
इस प्रोडक्ट के डिजाइन को लेकर ट्रोल हुआ Samsung, लोग बोले- कपड़े धोने वाला साबुन बना दिया
AajTak
Samsung नए-नए प्रोडक्ट को लॉन्च करता है. सैमसंग ने सोचा भी नहीं होगा कि नए प्रोडक्ट की वजह कंपनी ट्रोल का शिकार हो जाएगी. नए लॉन्च हुए प्रोडक्ट के डिजाइन की वजह से Samsung को ट्रोल किया जा रहा है. इस पर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. कई यूजर्स इसकी तुलना डिटर्जेंट बार से कर रहे हैं.
टेक जायंट Samsung India एक प्रोडक्ट की फोटो पोस्ट करने के बाद ट्रोल हो गया. लोगों ने कंपनी के इस प्रोडक्ट की तुलना डिटर्जेंट बार साबुन से कर दी. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर कंपनी को ट्रोल किया गया. इस दौरान कई फनी पोस्ट भी देखने को मिले.
दरअसल, Samsung ने अपने नए पोर्टेबल सॉलिड-स्टेट ड्राइव T7 Shield को को रिलीज किया. कंपनी ने इस प्रोडक्ट की फोटो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया. लेकिन, सब कुछ कंपनी के हिसाब से ठीक नहीं रहा और लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया है.
सैमसंग ने अपने पोस्ट में लिखा कि रग्ड ड्यूरेबिलिटी, आपकी सर्विस में. T7 Shield PSSD का इस्तेमाल अपनी सभी फाइल्स और वर्क को प्रोटेक्ट करने के लिए करें. इसे आप सबसे कठिन एनवायरमेंटल कंडीशन्स में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पोस्ट पर हजारों लाइक्स
इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया. जबकि कई लोगों ने कहा कि "ये डिवाइस डिटर्जेंट बार साबुन की तरह दिखता है". लोगों ने कमेंट में अपनी राय जाहिर की. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया है कि "मुझे हैरानी हो रही है कि कोई डिटर्जेंट शॉप क्यों बनाएगा".
जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि "एक पल के लिए मुझे लगा कि सैमसंग के पास डिटर्जेंट बार भी है. मुझे लगा सैमसंग ने कपड़े साफ करने वाले शॉप बनाना शुरू कर दिया". जबकि एक और यूजर ने इसे डिटर्जेंट केक बताया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











