
इस देश में पानी के नीचे मिला 375 साल पुराना रहस्यमयी 'शहर'! सुलझी बहुत बड़ी गुत्थी
AajTak
underwater city mystery solved: पानी के भीतर पत्थरों से बने फुटपाथ और बीच में बड़े गोल आकार के साथ 20 स्तंभों की नींव दिखाई दी. पत्थर के ये बड़े स्लैब प्राचीन पब्लिक बिल्डिंग के फर्श से मिलते जुलते थे.
कुछ वक्त पहले ग्रीस से खबर आई कि यहां लंबे वक्त से पानी के भीतर मौजूद एक शहर की खोज हो गई है. इसे 375 साल पुराना माना जा रहा था. ये खोज ग्रीस के जकीन्थोस में समुद्र के भीतर हुई. ये शहर यहां क्यों है, इसके पीछे का रहस्य भी खुल गया है.
ऐसी खबर आई कि विशेषज्ञों ने अटलांटिक सागर के मध्य में एक लापता महाद्वीप की खोज की है, जो 375 साल से खोया हुआ था. पानी के नीचे इस शहर की खोज सबसे पहले तब हुई, जब साल 2013 में जकीन्थोस के तट पर रहस्यमयी खंडहर पाए गए थे.
ये आयोनियन द्वीप समूह में तीसरा सबसे बड़ा तट है. इसका नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं से लिया गया है.इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जकीन्थोस में एलिकनास के खाड़ी क्षेत्र में कुछ खंडहर पाए गए थे, जो 30 एकड़ से अधिक तक फैले हुए थे.
ये समुद्र तल से दो से छह मीटर की गहराई पर थे. इनमें पत्थरों से बने फुटपाथ और बीच में बड़े गोल आकार के साथ 20 स्तंभों की नींव दिखाई दी. पत्थर के ये बड़े स्लैब प्राचीन पब्लिक बिल्डिंग के फर्श से मिलते जुलते थे.
इन्हें देखकर पुरातत्वविदों को लगा कि यह किसी बंदरगाह या फिर प्राचीन इमारत का हिस्सा हो सकते हैं, जिसके बारे में किसी को कभी पता नहीं चला. लेकिन इसके पीछे का रहस्य भी अब सुलझ गया है.
पुरातत्वविदों ने साइट का दौरा किया और सैंपल एकत्रित किए. इससे उन्हें जो नतीजे मिले, वो खुश करने वाले नहीं हैं. पता चला कि उन्होंने पानी के नीचे मौजूद किसी रहस्यमयी शहर की खोज नहीं की है बल्कि ये खंडहर प्राकृतिक रूप से 5000 साल पहले बने कंक्रीट हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










