
इस ट्रेन में आज से घट गया रेल किराया, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं ज्यादा!
AajTak
रेल यात्रियों के लिए आज बेहद खुशी का दिन है. सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, उसके लिए लगातार रेलवे की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में 6 सितंबर से AC 3 टियर इकोनॉमी नए कोच ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है.
रेल यात्रियों के लिए आज बेहद खुशी का दिन है. सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, उसके लिए लगातार रेलवे की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में 6 सितंबर से AC 3 टियर इकोनॉमी नए कोच ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है. पहली बार इस कोच को ट्रेन नंबर-02403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस (PRAYAGRAJ- JAIPUR SF Special) में जोड़ा गया है. 3एसी कोच की 72 बर्थ की तुलना में नए एसी इकनॉमी कोच में 83 बर्थ हैं. इसके साथ ही इस कोच का किराया 3 AC कोच से 8 फीसदी कम है. यह स्पेशल ट्रेन रात 11.10 बजे प्रयागराज से जयपुर के लिए रवाना होगी. इसके अलावा जल्द ही दो और ट्रेनों, ट्रेन नंबर 02429/02430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी स्पेशल और ट्रेन नंबर 02229/02230 लखनऊ मेल में इस नए 3एसी इकनॉमी कोच को जोड़ा जाएगा. शुरुआती तौर पर कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित 50 नए इकनॉमी कोच विभिन्न क्षेत्रों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










