
इस कार्यक्रम में Ticket की जगह रोटी पर हुई एंट्री! किसके लिए जमा कीं 50 हजार रोटियां?
AajTak
गुजरात के पाटन में एक भजन कार्यक्रम में अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां लोगों से एंट्री के लिए टिकट की जगह रोटियां लाने को कहा गया था. देखते देखते मंच पर रोटियों का अंबार लग गया. मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
गुजरात के पाटन में एक अनोखा आयोजन हुआ. यहां के रोटलिया हनुमान मंदिर में आयोजित गायक कीर्तिदान गढ़वी (Kirtidan Gadhvi) के भजन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए लोगों को टिकट की जगह रोटी लाने के लिए कहा गया. है न अजीब? जी हां इस कार्यक्रम का एंट्री टिकट रोटी ही थी.
रोटी का प्रसाद
अकसर लोग मंदिरों में सोना, चांदी का दान करते है और प्रसाद के रूप में पेड़ा, नारियल आदि प्राप्त करते हैं. वहीं रोटलिया हनुमान मंदिर में 'रोटी' को प्रसाद के रूप में हनुमान को चढ़ाया जाता है.
पैसों की बारिश नहीं रोटियों का अंबार
रोटलिया हनुमान मंदिर के एक वर्ष पूरा होने पर 'लोक दयारो' (भगवान के लिए भजन गाना और गुजरात में कहानी, संस्कृति वर्णन कार्यक्रम) के रूप में जाना जाने वाला एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां गायक कीर्तिदान गढ़वी को परफॉर्म करना था. गुजरात में इस तरह के आयोजनों के दौरान दयारो कलाकार पर पैसों की बारिश होती है लेकिन यहां जो हुआ उसे देखकर सब हैरान रह गए. क्योंकि यहां कलाकर के आगे रोटियों का अंबार लगा दिया गया.
एक रोटला या 10 रोटली लेकर ही कार्यक्रम में एंट्री

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











