
इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च से पहले OLA का धमाका, एक लाख चार्जिंग प्वाइंट लगाने का ऐलान
AajTak
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में धाक जमाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऐलान किया है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में धाक जमाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि भारत में ग्राहकों को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई से उपलब्ध हो जाएगा. दरअसल, OLA इलेक्ट्रिक ने गुरुवार बताया कि भारतीय बाजार में कंपनी का जुलाई 2021 में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का प्लान है. कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह इस स्कूटर की चार्जिंग के लिए हाइपर चार्जर नेटवर्क भी तैयार कर रही है, जिसमें एक लाख चार्जिंग प्वाइंट होंगे, जो देश के 400 शहरों में फैले होंगे. कंपनी ने देशभर में अगले 5 साल में टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क बनाने पर 14.9 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है. ओला यह चार्जिंग नेटवर्क अपने पार्टनर्स के साथ तैयार करेगी. गुरुवार को वर्चुअल प्रेस मीट में ओला के चेयरमैन और ग्रुप CEO भावेश अग्रवाल ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











