
इलेक्ट्रिक वाहनों में क्यों लग रही आग? अब बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
AajTak
हाल में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों विशेषकर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सेफ्टी बेहतर करने के लिए कमर कस ली है. जानें क्या तैयारी कर रही है सरकार...
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों विशेष तौर पर दोपहिया वाहनों की सेफ्टी को और पुख्ता बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. हाल में एक के बाद एक देश के अलग-अलग इलाकों से इलेक्ट्रिक स्कूटरों के धू-धू कर जलने की खबरें लगातार आईं. इन घटनाओं पर तुरंत एक्शन लेते हुए जहां सरकार ने जांच के आदेश दिए, वहीं अब इनके लिए स्टैंडर्ड को फिक्स किए जाने का काम भी चल रहा है.
बैटरियों के लिए बदलेंगे मानक
बिजनेस टुडे ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी कि सरकार बैटरी में इस्तेमाल होने वाले सेल के मानकों को संशोधित करेगी. इनकी टेस्टिंग और बैटरी मैनेजमेंट से जुड़े मानदंडों को भी संशोधित किया जाएगा. शुरुआती जांच रिपोर्टों से पता चलता है कि एक निश्चित तापमान पर पहुंचने के बाद बैटरियों में इस्तेमाल होने वाले सेल आग पकड़ रहे हैं, इसी वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां धू-धू कर जल रही हैं. नए मानक मुख्य तौर पर ज्यादा प्रोडक्शन के साथ-साथ सेल और बैटरी की स्टोरेज क्षमता, रिचार्ज स्टैंडर्ड और अन्य सेफ्टी फीचर्स पर जोर देंगे.
रिकॉल कराने की प्लानिंग नहीं
खबर के मुताबिक सरकार अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को रिकॉल करने का प्लान नहीं कर रही है. बल्कि उसे इस मामले में अभी DRDO और Indian Institute of Science की रिपोर्ट का इंतजार है, जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लगने के कारणों पर विस्तार से जांच कर रहे हैं.
ग्राहकों की सुरक्षा सबसे अहम

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











