
इग्नू शिक्षक संघ चुनाव में संघ समर्थित पैनल की ऐतिहासिक जीत, सभी पदों पर कब्जा
AajTak
इग्नू शिक्षक संघ चुनाव में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित पैनल ने सभी पदों पर जीत हासिल की है. प्रो. एन. वेंकटेश्वरलू अध्यक्ष और प्रो. अनुप्रिया पांडे सचिव चुने गए. पैनल ने कार्यकारिणी परिषद की 10 में से 7 सीटें भी जीत लीं. विजेताओं ने राष्ट्र प्रथम और छात्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक रहे. पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित पैनल ने शिक्षक संघ के सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. यह चुनाव इग्नू कैंपस में काफी उत्साह के साथ हुआ और करीब 95 प्रतिशत शिक्षकों ने मतदान किया.
अध्यक्ष पद पर प्रो. एन. वेंकटेश्वरलू ने जीत हासिल की. वहीं प्रो. अनुप्रिया पांडे को सचिव चुना गया. उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीणा, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. कोंडे लिंगास्वामी और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार ने जीत दर्ज की. सभी पदों पर मजबूत मुकाबला था, लेकिन संघ समर्थित पैनल ने स्पष्ट बढ़त बनाए रखी.
95 प्रतिशत शिक्षकों ने मतदान किया
कार्यकारिणी परिषद की 10 सीटों में से भी 7 सीटें इसी पैनल ने जीतीं. जीतने वालों में डॉ. वीरमल्ला श्रीशैलम, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. शालिनी कुशवाहा, डॉ. एन. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. शिवाजी भास्कर और डॉ. सीमा रानी शामिल हैं.
विजयी उम्मीदवारों ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ वे इग्नू के शिक्षकों और लाखों छात्रों के हितों के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी.
इस जीत में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, भारतीय शिक्षण मंडल, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना और संस्कृत भारती जैसी संस्थाओं की भी अहम भूमिका रही.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










