
इंसानों को 'प्यार' करने वाली मशीन! अनोखे Women Robot को देख लोग रह गए हैरान
AajTak
dd
अमेरिका की एक कंपनी बेहद वास्तविक महिला रोबोट्स बनाने के लिए जानी जाती है. रियल डॉल नाम की इस कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही वीमेन रोबोट की तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट को देखने के बाद कई फॉलोअर्स हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि ये कोई असली महिला नहीं बल्कि एक रोबोट है. इस वीमेन रोबोट का नाम ओलिविया है और इस तस्वीर में इस रोबोट को रोते हुए देखा जा सकता है. कई फैंस को लगा कि रियल डॉल कंपनी ने एक महिला का फोटो शेयर किया है जो काफी इमोशनल है. हालांकि जब इन फॉलोअर्स को सच्चाई पता चली तो वे दंग रह गए. गौरतलब है कि ये कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर एक्स-मोड के सहारे इन रोबोट्स को तैयार करती है. रियल डॉल ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए लिखा- एक्स मोड जैसे बेहतरीन एआई सॉफ्टवेयर की मौजूदगी के साथ ही साथ हम इन डॉल्स में हम एक मोड्यूलर हेड सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











