
आसमान में उड़ते दो बैलून के बीच बांधी रस्सी, उस पर चलते हुए एथलीट्स ने रचा इतिहास, Video
AajTak
जर्मन स्लैकलाइन एथलीट्स, फ्रिडी क्यूने और लुकास इर्लमर, ने अपने साहस और बैलेंस के दम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दोनों ने 2,500 मीटर (8,202 फीट) की ऊंचाई पर दो हॉट एयर बैलून के बीच बंधी स्लैकलाइन पर चलकर अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया
जर्मन स्लैकलाइन एथलीट्स, फ्रिडी क्यूने और लुकास इर्लमर, ने अपने साहस और बैलेंस के दम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दोनों ने 2,500 मीटर (8,202 फीट) की ऊंचाई पर दो हॉट एयर बैलून के बीच बंधी स्लैकलाइन पर चलकर अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस दिल थाम देने वाले पल को वीडियो में कैद किया गया, जो इंटरनेट पर वायरल है.
2021 में ब्राजील में 1,900 मीटर की ऊंचाई पर स्लैकलाइन पर चलने का रिकॉर्ड बनाने वाले ये दोनों एथलीट अब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. इंटरनेशनल स्लैकलाइन एसोसिएशन ने इसे स्लैकलाइनिंग का सबसे बड़ा मुकाम बताया है.
इस चुनौती में हवा की गति, ऊंचाई का दबाव और संतुलन बनाए रखना जैसी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्लैकलाइन को दो बड़े हॉट एयर बैलून के बीच बांधा गया था, और इन दोनों के दरमियान रास्ता पार करना किसी खतरनाक मिशन से कम नहीं था। ऊपर खुला आसमान और नीचे बेतहाशा गहराई-जरा सा भी संतुलन बिगड़ता तो जान पर बन आती.
देखें वीडियो
पुराने रिकॉर्ड्स के धुरंधर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










