
आसमानी बिजली ने युवक पर मारा 'झपट्टा'... सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला Video
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आसमानी बिजली गिरने की घटना का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि कोयले की खदान में काम करने वाला युवक जा रहा था, उसी दौरान आसमानी बिजली उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. युवक अस्थाई रूप से कोयले की खदान में काम करता था. बिजली गिरने की यह घटना cctv में कैद हुई है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का लाइव वीडियो सामने आया है. जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. बताया जा रहा है कि युवक कोयले की खदान में जब काम कर रहा था, उसी समय यह घटना हो गई.
जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर का नाम बाबूधन कुमार यादव है. वह चंद्रपुर जिले में स्थित कोयले की खदान में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की भद्रावती तहसील में स्थित माजरी कोयला खदान में काम चल रहा था, उसी दौरान बुधवार की दोपहर जोरदार बारिश होने लगी. इस दौरान बिजली भी कड़कने लगी. बाबूधन उस समय खदान में काम पर था.
यहां देखें वीडियो
इसी बीच जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली बाबूधन के ऊपर गिर गई. बिजली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मृतक मजदूर बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है.
हर साल बिजली गिरने से होती हैं हजारों मौतें
हर साल बिजली गिरने से देश के कुछ राज्यों में हजारों लोगों की मौत हो जाती है. NDMA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल बिजली गिरने से औसत 2500 लोगों की मौत होती है. 1967 से 2012 तक जितनी भी प्राकृतिक आपदाएं भारत में आईं, उनसे मरने वालों में 39 फीसदी लोग बिजली गिरने से मारे गए. सबसे ज्यादा बिजली गिरने की घटनाएं महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में देखी गई हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







