
आर्मी ट्रेनिंग के नाम पर ये क्या हो रहा है? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, कई वीडियो हो रहे वायरल
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी आर्मी की तैयारी को लेकर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें युवाओं को बतौर ट्रेनिंग काफी मुश्किल टास्क करते हुए देखा जा सकता है. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.
आर्मी में जाना और देश की सेवा करना हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रही है. इसके लिए लोग हर तरह की कठिन तैयारियां करते हैं. इसमें एकेडमिक और फिजिकल दोनों तरह की तैयारी शामिल होती है. क्योंकि डिफेंस सेक्टर में जाने के लिए शरीरिक रूप से फीट रहना भी एक बड़ी अनिवार्यता होती है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी आर्मी की तैयारी को लेकर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें आर्मी जॉइन करने का सपना देखने वाले युवाओं को बतौर ट्रेनिंग काफी मुश्किल टास्क कराए जा रहे हैं. ये वीडियो आर्मी की तैयारी कराने वाले एकेडमी के हैं, जिसको लेकर लोग कई तरह के तर्क दे रहे हैं.
लड़कियों को कीचड़ में रेंगते हुए कराया जा रहा टास्क कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिनमें लड़कियों से कीचड़ और रेत पर कठिन टास्क कराए जा रहे हैं. इन वीडियो को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स का कहना है कि ये आर्मी की ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं को टॉर्चर करने जैसा है. वहीं कुछ का तर्क है कि अलग-अलग आर्मी एकेडमी चलाने वाले लोग सिर्फ युवाओं से पैसा ऐंठने के लिए उनसे फिजिकल तैयारी के नाम पर कुछ भी करा रहे हैं.
गुड टच-बैड टच को लेकर उठे सवाल एक पोस्ट में कानपुर के एक डिफेंस एकेडमी की वीडियो डालकर फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान कराई जा रही एक्टिविटी को बैड टच बताया गया है और ये भी कहा गया है कि यहां सिर्फ रील्स बनाई जाती है. क्या ये सही है. वहीं ऐसा ही एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें लड़कियों को ट्रेनिंग के नाम पर कीचड़ में रेंगते हुए दिखा गया है. यूजर ने लिखा है - यह गुड टच है या बैड टच.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











