
आप शेयर बाजार से क्यों पैसे नहीं कमा पाते? कर जाते हैं ये 5 बड़ी गलती
AajTak
कहा जाता है कि शेयर बाजार में बहुत पैसे हैं. लेकिन हर कोई शेयर बाजार से पैसे क्यों नहीं बना पाते हैं? खासकर 90 फीसदी से ज्यादा रिटेल निवेशक स्टॉक मार्केट में कमाने के बजाय अपनी जमापूंजी भी गंवा जाते हैं.
कहा जाता है कि शेयर बाजार में बहुत पैसे हैं. लेकिन हर कोई शेयर बाजार से पैसे क्यों नहीं बना पाते हैं? खासकर 90 फीसदी से ज्यादा रिटेल निवेशक स्टॉक मार्केट में कमाने के बजाय अपनी जमापूंजी भी गंवा जाते हैं. रिटेल निवेशकों को शेयर बाजार से खाली हाथ लौटने के पीछे पांच बड़े कारण हैं. 1. बिना जानकारी निवेश: अधिकतर रिटेल निवेशक स्टॉक मार्केट को बेहतर तरीके से जाने बगैर पैसे लगा देते हैं. इस कड़ी में निवेशक उस तरह के स्टॉक का चयन कर लेते हैं, जो फंडामेंटली मजबूत नहीं होते हैं, और फिर फंस जाते हैं. जिससे नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे लोग किसी के कहने पर निवेश शुरू कर देते हैं. (Photo: Getty) 2. एक्सपर्ट के चयन में गलती: डिजिटल इंडिया के इस दौर में रिटेल निवेशक मार्केट एक्सपर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं. कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लखपति-करोड़पति बनाने के सपने दिखाते रहते हैं. लेकिन हकीकत में ये इतना आसान नहीं है. इसलिए निवेश से पहले एक्सपर्ट की मदद जरूर लें, लेकिन एक्सपर्ट का चयन भी सही से करें.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












