
'आपकी हिम्मत के लिए तालियां...', क्या हुआ जब शख्स ने आनंद महिंद्रा से मांगे 1 लाख रुपये?
AajTak
हाल में आनंद महिंद्रा के एक पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट किया कि - सर मुझे एक लाख रुपये चाहिए महिंद्रा के शेयर्स खरीदने हैं. इसके जवाब में महिंद्रा ने जो कहा वह तेजी से वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का एक ट्विटर पोस्ट फिर वायरल हुआ है. दरअसल महिंद्रा ने बिजनेसमैन रोहित खट्टर के गोवा में नए रेस्टोरेंट की तारीफ में एक पोस्ट किया था. इसपर ढेरों लोगों को कमेंट आए. लेकिन एक कमेंट ने महिंद्रा का ध्यान खींचा. उन्होंने इसका मजेदार जवाब भी दिया.
महिंद्रा के पोस्ट पर @R41534672 नाम की आईडी से एक शख्स ने लिखा- सर मुझे एक लाख रुपये चाहिए महिंद्रा के शेयर्स खरीदने हैं. इसके जवाब में महिंद्रा ने लिखा- 'व्हाट एन आईडिया सर जी.. आपकी हिम्मत के लिए तालियां, पूछने में क्या जाता है?' शख्स के पोस्ट पर महिंद्रा का कमेंट तेजी से वायरल हुआ और लोग उसपर ढेरों कमेंट करने लगे.
एक यूजर ने लिखा- बंदे ने सही ट्राई किया, क्या पता कब सामने वाले की दिल पिघल जाए और पैसे दे ही दे. एक अन्य ने लिखा- 'हिम्मत की दाद देनी होगी. महिंद्रा के शेयर्स के लिए महिंद्रा से पैसे मांग रहा है.' एक यूजर ने लिखा- सर वो अपने थ्रू रूट करके आपको ही पैसा देना चाहता है.
बता दें कि हाल में महिंद्रा ने एक बच्चे के पोस्ट पर रिएक्ट किया था जिसमें वह 700 रुपये में महिंद्रा थार खरीदने की बात कर रहा था. इसपर आनंद महिंद्रा ने लिखा था. ऐसे तो भाई मैं दिवालिया हो जाउंगा.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











