
आठ साल के शासन में कितना विकास कर पाए मोदी? : आज का दिन
AajTak
नरेंद्र मोदी के आठ सालों की सत्ता में आपके हाथ क्या आया?, पंजाब में C और D ग्रुप की भर्ती के लिए क्यों ज़रूरी की जा रही पंजाबी भाषा? क्या दूसरे क्वालिफ़ायर में राजस्थान पर भारी पड़ेगी बेंगलुरू?, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.
नरेंद्र मोदी के आठ सालों की सत्ता में आपके हाथ क्या आया?, पंजाब में C और D ग्रुप की भर्ती के लिए क्यों ज़रूरी की जा रही पंजाबी भाषा? क्या दूसरे क्वालिफ़ायर में राजस्थान पर भारी पड़ेगी बेंगलुरू?, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.
कैसे रहे मोदी के 8 साल?
60 महीनों की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आठ साल हो चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले नरेंद्र मोदी को बीजेपी की तरफ से पीएम उम्मीदवार चुनने की कहानी 16 मई 2014 को उनके पीएम बनने पर ख़त्म हुई थी. अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा अच्छे दिन आ गए है में बदल गया था . लगातार दो टर्म, नरेंद्र मोदी पीएम चुने गए और अब आगे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कसनी अभी से ही शुरू की दी है. हाल ही में जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. और अब 30 मई से 14 जून तक बीजेपी देशभर में अपने इन आठ सालों का जश्न मनाएगी और कोशिश करेगी कि जो उन्होंने काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाया जाए. जानकार बताते हैं कि इन आठ सालों में बीजेपी की पॉलिटिक्स भी बहुत चेंज हुई है. खासकर के 2019 में वापस सत्ता में आने के बाद जब अमित शाह ने गृह मंत्रालय का कमान संभाली तो बीजेपी की अटैकिव पॉलिटिक्स को और ज्यादा बल मिला, और इसी का कारण था कि 5 अगस्त 2019 को जब आर्टिकल 35 ए को खत्म किया गया और आर्टिकल 370 के कई प्रावधानों को हटा दिया तो बीजेपी ने इस फैसले पर अपनी खूब पीठ थप-थपाई. मगर जब वक्त आगे बढ़ा तो वही धारा 370 पर पीठ थपथपाने वाली वही सरकार, फॉर्म लॉ और राजद्रोह कानून पर झुकती भी नज़र आई. सो आज बीजेपी के सत्ता में इन्हीं आठ सालों पर थोड़ी तफसील से बात करेंगे. सबसे पहले बात मोदी सरकार के पॉलिसीज़ की करते हैं. और इसे अगर हम 2014 से 2019 यानी की पहले कार्यकाल और 2019 से लेकर अबतक यानी की दूसरे कार्यकाल में तोड़े तो ये दोनों कार्यकाल एक दूसरे से कितने अलग नज़र आते हैं?
क्यों C और D ग्रुप की भर्तियों में पंजाबी भाषा ज़रूरी कर रही मान सरकार?
सत्ता में आने के बाद से ही पंजाब की आप सरकार अपने कई निर्णयों को लेकर चर्चा में है. कभी किसानों के मुद्दों पर तो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने फैसले के लिए. अब सरकार के एक और फैसले की चर्चा हो रही है. दरअसल, पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी भाषा अनिवार्य कर दिया है जिसमें ग्रुप सी के क्लेरिकल स्टाफ आएगें. वहीं डी के चपरासी, सफाई कर्मचारी जैसे क्लास फोर कर्मचारी शामिल हैं. सरकार ने कहा है कि इन दोनों पोस्ट के लिए पंजाबी योग्यता टेस्ट में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स लाने जरूरी होंगे. तो इन्हीं सब को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि पंजाब सरकार के इस आदेश से सी और डी ग्रुप के पदों पर पंजाबी मूल या फिर स्कूलों में पंजाबी पढ़ने वालों को नौकरी के ज्यादा मौके मिल सकेंगे. एक बात और गौर करने वाली है कि मान सरकार 26 हज़ार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती कर रही है. तो इस लिहाज से यह भी इसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है. वहीं इनमें से कई पदों की भर्तियां निकाली जा चुकी हैं तो कई के विज्ञापन आने बाकी हैं. तो अब सवाल यहां ये है कि जिन सी और डी ग्रुप के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य किया गया है, क्या उसकी मांग पंजाबी लोगों ने की है, इस मसले पर वहां के लोगों की क्या राय है?
दूसरे क्वालिफ़ायर में राजस्थान पर भारी पड़ेगी बेंगलुरू?

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







