
आज का दिनः लिज ट्रस ने क्यों लिए ऐसे फैसले कि खतरे में पड़ गई PM की कुर्सी?
AajTak
बोरिस जॉनसन की सत्ता से विदाई के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली लिज ट्रस ने कुछ ऐसे फैसले लिए कि उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है. भारत 2025 तक 5 बिलियन डॉलर के डिफेंस निर्यात का लक्ष्य प्राप्त कर पाएगा? सुनिए आज का दिन में.
ब्रिटेन में नई सरकार आने के बाद लगा था कि अब वहां सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा. बढ़ती महंगाई और फेल नीतियों के कारण बोरिस जॉनसन को कुर्सी गंवानी पड़ी थी. नई पीएम बनी लिज ट्र्स लेकिन अब इसी आधार पर लिज ट्रस की भी कुर्सी खतरे में पड़ती नजर आ रही है. दरअसल, 2 अक्टूबर को लिज ट्रस अपने चुनावी वादे से मुकर गई थीं.
उन्होंने ब्रिटेन के लोगों के टैक्स में कटौती का वादा किया था. इसके उलट उन्होंने देश के अमीरों से ज्यादा टैक्स लगाने वाला कानून वापस ले लिया. ट्र्स के इसी फैसले के बाद पार्टी के अंदर ही उनकी आलोचना शुरू हो गई. अब बात यहां तक पहुंच गई है कि उनकी ही पार्टी के सांसद उनके पद पर बने रहने के ही खिलाफ हो गए हैं. कहा जा रहा है कि 24 तारीख को कंजरवेटिव पार्टी के ही लगभग 100 सांसद ट्र्स के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं.
इसी स्थिति को देखते हुए ट्र्स ने अपने पार्टी सांसदों को रिसेप्शन पर बुलाया था लेकिन उसमें ज्यादातर सांसद नहीं पहुंचे. ऐसे में सवाल ये है कि प्रधानमंत्री बनने के इतने कम समय मे ही स्थिति इतनी क्यों बिगड़ गई, लिज ट्र्स को अगर पता था कि उनके इस फैसले का विरोध उनकी कुर्सी पर खतरे तक आ जाएगा तो फिर ऐसा करने के पीछे उनकी मजबूरी क्या थी?
डिफेंस निर्यात का लक्ष्य 2025 तक हासिल कर पाएगा भारत?
गुजरात के गांधीनगर में आज से शुरू हो रहा है 12वां डिफेंस एक्सपो, जो 22 अक्टूबर तक चलेगा. डिफेंस एक्सपो में दरअसल डिफेंस सेक्टर के प्रोडक्ट्स बनाने वाली भारतीय कंपनियां जुटती हैं और सरकार के साथ उनका करार होता है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार के आने के बाद इस एक्सपो के ठिकाने भी अलग-अलग होने लगे हैं और मेक इन इंडिया मुहिम की वजह से ये एक्सपो और इम्पोर्टेंट बन गया है.
कहा जा रहा है कि करीब 1320 भारतीय कंपनियों के पास इसके जरिये सीधा मौका होगा कि वो डिफेंस के सेक्टर में डील कर सकें. तो ये एक्सपो किस लिहाज से इम्पोर्टेंट है और इसको लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई हैं वहां? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक 5 बिलियन डॉलर के निर्यात की बात कही थी. अभी की स्थिति देखते हुए ये टारगेट कितना संभव नजर आता है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










