
आगरा: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे अर्जुन मेघवाल
AajTak
आगरा में एक कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे.
आगरा में एक कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे.
केंद्रीय राज्यमंत्री भीम नगरी महोत्सव में शामिल होने के लिए आगरा के नगला पद्मा पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री मंच से भाषण दे रहे थे, तभी जोर से हवा चलने लगी और बिजली गुल हो गई. इसी बीच मंच पर ऊपर लगी कुछ बड़ी लाइटें तेज हवा के चलते मंच पर आ गिरी. लाइटों के चपेट में आकर मंच पर मौजूद 6 लोग घायल हो गए. हादसा होने से के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. कहा जा है कि अगर केंद्रीय मंत्री कुर्सी से उठकर संबोधन के लिए नहीं जाते तो वे भी हादसे के शिकार हो सकते थे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री मंच पर संबोधन दे रहे थे, तभी अचानक ने तेज आंधी आ गई. जबतक कोई कुछ समझ पाता. मुख्य मंच के ऊपर लगा विशालकाय लाइट स्टैंड मुख्य मंच पर आ गिरा. इसके बाद मुख्य मंच पर अंधेरा छा गया. थोड़ी देर बाद मुख्य मंच पर भगदड़ मच गई. आनन-फानन में लाइट की व्यवस्था की गई. लाइट आई तो करीब आधा दर्जन लोग लाइट स्टैंड के नीचे दबे हुए नजर आए. घायल लोगों को तुरंत स्टैंड के नीचे से निकाला गया और इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










