
'अस्पताल में आधी रात को मरीजों के पास मंडराता है कुछ ऐसा...' नहीं होगा विश्वास, नर्स ने बताई आपबीती
AajTak
स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोग अक्सर मरीजों की अंतिम घड़ियों में ऐसी चीजें देखने या अनुभव करने का दावा करते हैं, जिन्हें समझाना मुश्किल होता है. हाल ही में, एक नर्स ने ऐसा कुछ देखा जिसने उसे भयभीत कर दिया.
एक नर्स का कहना है कि उसने एक मरीज के बिस्तर पर ‘7 फुट लंबे काले साए’ को देखा, जो देखने में बिल्कुल ‘ग्रिम रीपर’ (मौत का प्रतीक) जैसा लग रहा था. डॉ. एंड्रिया ओ'कॉनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना का जिक्र किया है. यहां वे दुनिया भर के अस्पतालों से ऐसी असाधारण घटनाओं की कहानियां संकलित कर रही हैं.
उन्होंने बताया कि मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं सुना था. डॉ. ओ'कॉनर ने बताया कि एक नर्स रात की ड्यूटी पर थी और वह एक ऐसे मरीज की देखभाल कर रही थी, जो अपनी अंतिम अवस्था में था. मरीज बहुत डर और बेचैनी में था, जिसके कारण हर 15 मिनट में उसकी जांच की जा रही थी.
गंभीर मरीज के बेड के पास मंडरा रहा था साया डॉ. ओ'कॉनर ने कहा कि आधी रात के समय जब नर्स मरीज को देखने गई तो अंदर जाने से पहले वह दरवाजे पर रुक गई. क्योंकि मरीज वहां लेटा हुआ था और पास में एक 7 फीट लंबी काली आकृति देखती है जो बिस्तर पर झुकी हुई है और कुछ हद तक खिंची हुई है. ऐसा लग रहा था जैसे उसने एक काला लबादा पहना हुआ है.
मरीज के पास मंडराते साये को देख डर गई नर्स नर्स ने बताया कि वह बस एक काली छायादार लंबी आकृति को मरीज के ऊपर मंडराते हुए देख सकती थी और वह दरवाजे पर जम गई. अगर आपने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है, तो आपका दिमाग किसी ऐसी चीज को समझ नहीं सकता है जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा है और जिसकी आपको उम्मीद नहीं है कि यह कमरे में है.
मरीज के पास मौजूद नहीं था परिवार का कोई शख्स नर्स ने डॉक्टर को बताया कि उसके पास कोई परिवार का सदस्य नहीं था जो उससे मिलने आया हो, कमरे में कोई दोस्त भी नहीं था. वास्तव में वह जो देख रही थी उसका कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आया. उन्होंने कहा कि नर्स बाद में वापस आई और उसने फिर से वही चीज़ देखी और उसका मानना है कि रहस्यमयी दौरे की वजह से ही उस मरीज का डर बढ़ गया था.डॉ. ओ'कॉनर ने कहा कि नर्स ने जो कुछ देखा था, उसकी रिपोर्ट दी और कहा कि मुझे लगता है कि मैंने ग्रिम रीपर को देखा है.
तनाव और थकान के कारण हो सकता है भ्रम डॉ. ओ'कॉनर ने कहा कि जब आप ऐसी चीज देखते हैं, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा हो, तो आपका दिमाग उसे समझ नहीं पाता है. डॉ. ओ'कॉनर ने स्वीकार किया कि नर्स ने जो देखा, वह उसने सच में महसूस किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि थकान, तनाव और रात की शिफ्ट के कारण ऐसी घटनाएं कल्पना या भ्रम भी हो सकती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










