
अमेरिका की क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंट्री, टेस्ट में न्यूट्रल अंपायर, जानें ICC मीटिंग में कौन-से बड़े फैसले हुए
AajTak
दुबई में हुई ICC की मीटिंग में सबसे बड़ा फैसला यह भी रहा कि अमेरिका को क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंट्री मिल गई है. पहली बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होगा...
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल इस साल पूरा हो जाएगा. इसका मतलब है कि इस पद के लिए अब अगला चुनाव दिसंबर में हो सकता है. हाल ही में यह रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि बार्कले अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जुलाई के आसपास इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन इसी हफ्ते दुबई में हुई आईसीसी की मीटिंग में बार्कले को मना लिया गया है.
न्यूजीलैंड के बार्कले अब अपना कार्यकाल पूरा करने को तैयार हो गए हैं. उन्होंने दिसंबर 2020 में यह पदभार संभाला था. इस आईसीसी की मीटिंग में बार्कले को मनाने के अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.
इनमें एक सबसे बड़ा फैसला यह भी रहा कि अमेरिका को क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंट्री मिल गई है. आईसीसी पहली बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू करने जा रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह को आईसीसी क्रिकेट कमेटी का सदस्य (member board representative) भी बनाया गया है. इसमें श्रीलंकाई लीजेंड महेला जयवर्धने को दोबारा नियुक्त किया गया है.
आइए जानते हैं आईसीसी की मीटिंग में हुए बड़े फैसले...

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












