
अब JNU ने 'कुलपति' की जगह किया 'कुलगुरु' शब्द का इस्तेमाल, VC ने दिया था प्रस्ताव
AajTak
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भी अब से 'कुलपति' की जगह 'कुलगुरु' शब्द का इस्तेमाल होगा. ये प्रस्ताव खुद जेएनयू के वीसी ने दिया था.
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यलयों में एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी वाइस चांसलर (VC) के हिंदी कुलपति की जगह कुलगुरु शब्द को अपना लिया है. जेएनयू ने कुलपति पद के लिए 'कुलपति' के स्थान पर 'कुलगुरु' शब्द का इस्तेमाल किया गया.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कुलपति पद के लिए 'कुलपति' के स्थान पर आधिकारिक रूप से 'कुलगुरु' शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. हाल ही में हुई कार्य परिषद की बैठक में वीसी शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने इस निर्णय का प्रस्ताव रखा था.
वीसी ने बताया इसे प्रतीकात्मक बदलाव इस प्रस्ताव का उद्देश्य संस्थागत उपाधियों में समावेशिता को बढ़ावा देना है. एक प्रतीकात्मक बदलाव के तहत, जेएनयू ने कुलपति पद के लिए हिंदी शब्द "कुलपति" के स्थान पर 'कुलगुरु' शब्द का इस्तेमाल किया है, जो जेंडर न्यूट्रल शब्द है. इसका अर्थ है 'शिक्षक'.
कुलगुरु को बताया जेंडर न्यूट्रल शब्द जेएनयू की पहली महिला कुलगुरु शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने इस बदलाव का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि 'कुलगुरु' शब्द समावेशी शैक्षणिक नेतृत्व को बेहतर ढंग से दर्शाता है. उन्होंने कहा, "मैं बॉस या पति नहीं हूं, बल्कि एक शिक्षक हूं - बराबरी वालों में प्रथम. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पहले से ही इस्तेमाल हो रहे इस शब्द को जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने छह महीने पहले अपनाया था.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











